Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

MP : Gwalior में भाई के साथ आई युवती का 2 बदमाशों ने किया दिनदहाड़े अपहरण, CCTV में कैद हुई घटना

हमें फॉलो करें MP :  Gwalior में भाई के साथ आई युवती का 2 बदमाशों ने किया दिनदहाड़े अपहरण, CCTV में कैद हुई घटना
ग्वालियर , सोमवार, 20 नवंबर 2023 (16:52 IST)
Girl kidnapped in broad daylight in Gwalior  : पुलिस प्रशासन के लाख दावों के बाद भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ग्वालियर के सबसे व्यस्त और पॉश इलाका झांसी रोड थाना क्षेत्र में युवती के अपहरण का हुआ। 
 
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। बस से उतरने के बाद एक युवती का बदमाशों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
मीडिया खबरों के मुताबिक भिंड की रहने वाली युवती अपने भाई के साथ ग्वालियर आई थी। इस दौरान 2 नकाबपोश बदमाश बाइक पर आए और युवती को जबरन उठाकर अपने साथ लेकर गए। 
 
यह घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल करने के साथ ही जगह-जगह नाकेबंदी की। पुलिस पूरे मामले की जांच भी कर रही है। Edited by :  Sudhir Sharma 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'हमें गर्व है' भारत की हार के बाद PM Modi ने मोहम्मद शमी को लगाया गले