Hanuman Chalisa

शराबी सिपाही ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या

Webdunia
रविवार, 13 मई 2018 (12:07 IST)
एटा। उत्तरप्रदेश में एटा जिला मुख्यालय के कोतवाली नगर क्षेत्र में नियंत्रण कक्ष के समीप बने सरकारी मकान में रह रहे एक सिपाही ने शराब के नशे में अपनी 26 वर्षीय पत्नी की जमकर पिटाई की। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
पुलिस के अनुसार बड़ौत जिले का रहने वाला नितिन नामक यह सिपाही एटा में कार्यरत है तथा अपनी पत्नी नीतू के साथ जिला नियंत्रण कक्ष के समीप बने सरकारी आवासों में रहता था। नितिन अत्यधिक शराब पीने का आदी था जिसका उसकी पत्नी नीतू विरोध करती थी।
 
सरकारी आवासों में रह रहे अन्य पुलिसकर्मियों के अनुसार शनिवार की देर रात जब सिपाही नितिन अत्यधिक शराब पीकर अपने आवास पहुंचा, तो पत्नी ने उसे टोक दिया। आरोप है कि इसी पर उत्तेजित हो उसने पहले नीतू को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया, बाद में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।
 
मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया, सीओ सिटी वरुण कुमार और कोतवाली प्रभारी पंकज मिश्र मौके पर पहुंच गए, जहां शराब के नशे में धुत पड़े नितिन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

NEET Re-Exam 2026: कितना कठिन था पेपर, कट-ऑफ पर क्या होगा असर? एक्सपर्ट्स एनालिसिस

गूगल मैप्स से रास्ता ढूंढ रही महिला इंटर्न को भीड़ ने किया निर्वस्त्र, ‘बच्चा चोरी’ की अफवाह पर बर्बरता

NEET Re-Exam 2026 खत्म, पर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े हैं छात्र? जानें NTA का 'नो लीक' दावा और आगे क्या?

CM भूपेंद्र पटेल का युवाओं से आह्वान: विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करेगी युवा शक्ति

कूनो नेशनल पार्क में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चीता कमांड-कंट्रोल सेंटर का किया अवलोकन

अगला लेख