Publish Date: Fri, 11 May 2018 (15:54 IST)
Updated Date: Fri, 11 May 2018 (15:58 IST)
जयपुर। राजस्थान के श्रीगंगानगर शहर में गुरुवार को स्वचालित सीढ़ियों पर महिला का संतुलन बिगड़ने के कारण उसकी दस माह की बेटी चौथी मंजिल से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि श्रीगंगानगर निवासी राहुल, पत्नी मीरा और दस माह की बेटी माही के साथ कल स्वचालित सीढ़ियों से मॉल की चौथी मंजिल पर जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि मीरा अपनी मां की गोद में थी। अचानक मीरा का संतुलन बिगड़ा और माही चौथी मंजिल से नीचे गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने माही को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। इस संबंध पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। (भाषा)