भूमि विवाद में रिश्तेदार का सिर कलम कर हत्या, दोस्तों ने ली सेल्फी

Webdunia
मंगलवार, 6 दिसंबर 2022 (12:32 IST)
खूंटी (झारखंड)। झारखंड के खूंटी जिले में 20 वर्षीय एक आदिवासी व्यक्ति ने भूमि विवाद को लेकर अपने 24 वर्षीय रिश्तेदार का सिर कलम कर दिया और आरोपी के दोस्तों ने कटे हुए सिर के साथ सेल्फी ली। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना हाल में मुर्हू इलाके में हुई।
 
मृतक के पिता दसाई मुंडा द्वारा 2 दिसंबर को दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी समेत 6 लोगों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। प्राथमिकी में 55 वर्षीय मुंडा ने कहा है कि उसका बेटा कानू मुंडा 1 दिसंबर को घर पर अकेला था जबकि परिवार बाकी के सदस्य खेतों में काम करने गए थे। घर लौटने पर ग्रामीणों ने बताया कि उनके भतीजे सागर मुंडा तथा उसके दोस्तों ने उनके बेटे का अपहरण कर लिया है।
 
मुर्हू पुलिस थाना के प्रभारी चूडामणि टुडु ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए खूंटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अमित कुमार की अगुवाई में पुलिस का एक दल गठित किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कानू का धड़ कुमांग गोपला वन में तथा सिर 15 किमी दूर दुलवा तुंगरी इलाके में बरामद किया गया।
 
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने कटे हुए सिर के साथ सेल्फी (मोबाइल फोन के जरिए तस्वीर) ली थी। उन्होंने बताया कि मृतक और आरोपी के परिवार के बीच एक भूखंड को लेकर लंबे समय से विवाद है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राजनाथ सिंह ने बताया दिल्ली सरकार क्‍यों नहीं लेती केंद्रीय सहायता

चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, झुग्गीवासियों को मताधिकार से वंचित करने की रची जा रही साजिश

बदबूदार पानी को लेकर राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को दी यह चुनौती...

मिल्कीपुर में सपा पर बरसे CM योगी, बोले- सनातन विरोधी है पार्टी, उसे गाजी और पाजी प्यारे हैं

बजट में मनरेगा को मिली कितनी राशि, क्या है कांग्रेस की नाराजगी की वजह?

सभी देखें

नवीनतम

Delhi Election 2025: उंगली पर न लगवाएं स्याही, अरविंद केजरीवाल ने वोटर्स को क्यों किया आगाह, किसे बांटे स्पाई और बॉडी कैमरे

करीब 22 हजार EPFO सदस्यों को मिली अधिक पेंशन

2000 के कितने नोट वापस आए, RBI ने बताया आंकड़ा

Gold Rate : सोना हुआ रिकॉर्ड तोड़ महंगा, कीमत 85,000 के पार, चांदी के दाम भी बढ़े

इंदौर के CMHO डॉ सैत्या पर एक्शन, एक माह का वेतन राजसात

अगला लेख
More