Hanuman Chalisa

CM योगी की कड़ी चेतावनी, Corona संक्रमण छिपाया तो खैर नहीं

Webdunia
गुरुवार, 16 अप्रैल 2020 (16:10 IST)
लखनऊ। लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने की नसीहत देते हुए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोरोना संक्रमण को छिपाने और पुलिस, स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। 
 
योगी ने गुरुवार को लॉकडाउन की समीक्षा करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को छिपाने एवं जानबूझकर न बताने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों को प्रश्रय देने वालों और उनकी तलाशी न करने वाले थानेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस, चिकित्साकर्मी तथा सफाईकर्मियों पर हमला करने वालों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) तथा आईपीसी की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि तोड़फोड़ किए जाने पर नुकसान की भरपाई के लिए उपद्रवी तत्वों से वसूली की जाए और ऐसा न करने 
पर उनकी सम्पत्ति जब्त कर ली जाए। उन्होंने कहा कि हेल्थ टीम के साथ पुलिस भी जाए।
       
मुख्यमंत्री कहा कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों को पूरी तरह से सील कर, आवागमन को पूरी सख्ती से प्रतिबंधित किया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में केवल मेडिकल, सैनिटाइजेशन एवं डोर स्टेप डिलीवरी टीमों को ही आवागमन की अनुमति दी जाए। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में घर-घर सैनिटाइजेशन कराया जाए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

सुरक्षा के नाम पर इस बार भी अमरनाथ यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवा रद्द

उत्तर प्रदेश में पोषण से कुपोषण पर वार, योगी सरकार की पौष्टिक थाली से मजबूत हो रही नई पीढ़ी

India Nepal Border : नेपाल के PM बालेन शाह को भारत का जवाब, RSP के अध्यक्ष रवि लामिछाने की यात्रा पर MEA ने क्या कहा

'मुझसे 6 जून को एयरपोर्ट पर मिलें' : अमेरिका से लौट रहे 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक ने किया दिल्ली घेरने का ऐलान!

योगी सरकार सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर सख्त, जीवन बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने की मुहिम

अगला लेख