Festival Posters

Corona Effect : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अमेरिका में इस बार घरों में योग

Webdunia
रविवार, 14 जून 2020 (10:01 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका में योग प्रेमी कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण इस साल अपने घरों में ही छठा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की योजना बना रहे हैं।
 
अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने 21 जून को होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर कहा कि इस साल हम ‘घर में योग’ थीम के साथ छठा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं।
 
योग गुरु बाबा रामदेव अमेरिकी लोगों को ऑनलाइन आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न आसनों, प्राणायाम और ध्यान लगाने की विधि के साथ-साथ योग के सामान्य नियमों के बारे में बताएंगे। ह्यूस्टन में भारतीय वाणिज्य दूतावास विभिन्न सामुदायिक संगठनों के साथ मिलकर यह ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
 
हालांकि मुख्य ऑनलाइन कार्यक्रम अमेरिका में भारतीय राजदूत के वाशिंगटन डीसी स्थित आवास से लाइव प्रसारित किया जाएगा।
 
वाशिंगटन डीसी और उसके आसपास पिछले पांच वर्षों में हजारों योग प्रेमी ऐतिहासिक नेशनल मॉन्यूमेंट या यूएस कैपिटोल के परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते रहे हैं। लेकिन इस बार कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए घर में ही इसे मनाने का फैसला किया है।
 
संधू ने कहा, ‘जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि योग तंदरुस्ती का एक जरिया है। कोविड-19 वैश्विक महामारी ने हमारे जनजीवन को बाधित किया है। इस संदर्भ में स्वस्थ जीवन के लिए योग और अधिक प्रासंगिक हो गया है। मैं उम्मीद करता हूं कि और अधिक लोग प्रेरित होंगे तथा योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे।‘
 
संधू ने एक अध्ययन के हवाले से कहा कि योग अमेरिका में लोकप्रिय है और 3.6 करोड़ से अधिक लोग योग करते हैं।
 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर दूतावास में भारतीय संस्कृति के शिक्षक मोक्ष राज डिजिटल कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए स्वास्थ्य और शैक्षिक संस्थानों के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक और सामुदायिक संगठनों के साथ समन्वय कर रहे हैं।
 
भारतीय दूतावास ने ‘माय लाइफ माय योग’ वीडियो ब्लॉग प्रतियोगिता भी शुरू की है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

उज्‍जैन महाकालेश्वर के भक्तों के लिए खास खबर, अब ऑनलाइन होगी संध्या और शयन आरती की बुकिंग

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

चुनावी हलफनामे पर हाईकोर्ट सख्त, बिहार के 42 विधायकों को नोटिस

लॉरेंस गैंग की 'मैडम जहर' बॉयफ्रेंड गैंगस्टर बॉबी कबूतर संग करती थी ये काम, ब्यूटी पार्लर की आड़ में खूनी खेल

अगला लेख