Daily Horoscope
✕

COVID-19 : दुनियाभर में Corona संक्रमितों की संख्या 11.65 करोड़ के पार, 25.88 लाख लोगों की मौत

Webdunia
रविवार, 7 मार्च 2021 (14:10 IST)
वॉशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/ नई दिल्ली। विश्वभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी के संक्रमितों की संख्या 11.65 करोड़ के पार हो गई है और अभी तक इस महामारी से करीब 25.88 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 करोड़ 65 लाख 2 हजार से अधिक हो गई है, जबकि 25 लाख 87 हजार 977 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना का कहर जारी है तथा यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 89 लाख 52 हजार से अधिक हो गई है जबकि 5.24 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

भारत में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 13 लाख सात हजार 911 तक पहुंच गई है, हालांकि यहां एक करोड़ आठ लाख 68 हजार 520 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 57 हजार 756 हो गया है। एक करोड़ से अधिक कोरोना मामलों की संख्या वाले तीन देशों में शामिल ब्राजील में अब तक एक करोड़ नौ लाख 38 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 2.64 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका, भारत और ब्राजील के बाद कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देशों में शामिल रूस में कोरोना से 42.63 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 87,253 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42.25 लाख से अधिक हो गई है और 124,654 लोगों की मौत हुई है।

फ्रांस में 39 लाख 42 हजार 243 लोग संक्रमित हुए हैं और 88,597 मरीजों की मौत हुई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 31.49 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 71,138 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में संक्रमितों की संख्या 30.46 लाख से अधिक हो गई है और 99,578 लोगों की मौत हो चुकी है।

तुर्की में कोरोना से अब तक 27.69 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 28,965 लोगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 25.02 लाख से अधिक हो गई है और 71,951 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में कोरोना से अब तक 22.73 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 60,412 लोगों ने जान गंवाई है।

अर्जेंटीना में कोरोना से 21.46 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 52,870 लोगों की जान जा चुकी है। मैक्सिको में कोरोना से 21.25 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 1,90,357 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में कोरोना से 17.81 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और महामारी से 45,149 जान गंवा चुके हैं।

ईरान में कोरोना से 16.81 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और महामारी से 60,594 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से 15.20 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और इसके संक्रमण से 50,657 की मौत हो चुकी है। पेरु में कोरोना से 13.58 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 47,491 की मौत हो चुकी है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

नवीनतम

भारत-पोलैंड के बीच गहरी हुई दोस्ती: पीएम मोदी बोले- रक्षा, स्पेस और ट्रेड में बढ़ेंगे नए अवसर

K. Annamalai Vs BJP: 'हर किसी को विदेशी एजेंट बताना बंद करो...' अन्नामलाई का भाजपा पर तीखा हमला, मचा बवाल!

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ नहीं चल रही बातचीत, जल्द होने वाला है कुछ बड़ा

LIVE: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की पीएम मोदी से मुलाकात

सोमनाथ में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम, 60 दिनों के लिए लागू हुए ये 3 प्रतिबंध

अगला लेख