Hanuman Chalisa
✕

‘वर्क फ्रॉम होम’ के बाद अब ‘वर्क फ्रॉम हिल’... यह है ‘काम का नया कॉन्‍सेप्‍ट’

नवीन रांगियाल
वर्क फ्रॉम होम कॉन्‍सेप्‍ट से सामने आई नई तकलीफें
तंग आकर कंपनियों ने शुरू किया ‘वर्क फ्रॉम हिल’

गूगल पर की-वर्ड डालिए... ‘वर्क फ्रॉम हिल’। यह सर्च करते ही आपको आपको अहसास होगा कि आप झरनों, ठंडी हवाओं और ऊंचे पहाड़ों के बीच कहीं बैठकर अपने लैपटॉप पर काम कर रहे हैं।

कोरोना काल के बाद लागू हुए लॉकडाउन के बाद दुनिया में यह एक नया कॉन्‍सेप्‍ट आया। क्‍योंकि जिंदगी रुक नहीं सकती, काम तो करना होगा, भले घर से ही क्‍यों नहीं।

लेकिन घर से काम करने की अपनी दिक्‍कतें हैं, मेंटल हेल्‍थ, बैठने का पोस्‍चर, घर और ऑफिस के काम का घालमेल और इसके साथ ही तमाम तरह की दिक्‍कतें हैं तो वर्क फ्रॉम होम से मिली हैं। ऐसे में अब नया ट्रेंड है वर्क फ्रॉम हिल।

दरअसल ‘वर्क फ्रॉम हिल’ कई कंप‍नियां का एक नया वर्क स्‍टेशन है। देश और दुनिया की कई कंपनियां यह नया ट्रेंड लेकर आई हैं। उत्तराखंड, हिमाचल में कई रिजॉर्ट्स एवं होम स्टेज हैं, जो पेशेवर लोगों को वर्केशन यानी वर्किंग वेकेशन की सुविधा दे रहे हैं।

मतलब कोरोना, लॉकडाउन और अवसाद से घि‍रे कर्मचारियों को वादियों, पहाड़ों के बीच कुछ दिन काम करने के लिए पैकेज दिए जा रहे हैं। इसके लिए उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक में होमस्टेज, रिजॉर्ट्स, होटल्स नई योजनाएं, स्कीम व पैकेज की पेशकश कर रही हैं।

कई ऐसे कर्मचारियों के अनुभव भी मीडि‍या में आए हैं जिन्‍होंने काम के लिए नए पहाड़ि‍यों और वादियों को अपने वर्क स्‍टेशन के तौर पर चुना और इसके बाद उनके काम की गुणवत्‍ता और प्रॉडक्‍टि‍विटी में बेहतरीन इजाफा हुआ। ऐसे में अब यह नया कॉन्‍सेप्‍ट लगातार लोकप्र‍िय होता जा रहा है।

दुनिया की कई कंपनियों ने यह कॉन्‍सेप्‍ट शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, कई ऊंचे ओहदे के कर्मचारी इसी को फॉलो कर रहे हैं, यानि‍ वे काम करने के लिए किसी हिल स्‍टेशन को चुन रहे हैं या किसी पहाड़ी इलाके को। कोई रिजॉर्ट पर जा रहा है तो कोई किसी आयलेंड पर। यह सब हो रहा है अपनी-अपनी हैसियत के मुताबिक। जिसकी जितनी हैसियत वो उतना कंफर्ट चुन सकता है अपने काम करने के लिए।

क्‍यों हुआ ऐसा?
कोरोना के बाद कई देशों ने लॉकडाउन लगा दिए। लॉकडाउन में भी काम-काज को जारी रखने के लिए वर्क फ्रॉम होम को चुना गया। कुछ दिनों तक तक घर पर काम करना बेहद आरामदायक और सुवि‍धाजनक रहा, लेकिन बाद में धीरे-धीरे इसकी अपनी दिक्‍कतें सामने आने लगीं। कुछ सर्वे और रिपोर्ट की माने तो इससे घर में बैठे-बैठे कई तरह की मेंटल हेल्‍थ डि‍सीज और अन्‍य शारीरिक बीमारि‍यों को जन्‍म दिया। जैसे कमर दर्द की तकलीफ, स्‍लीप डि‍स्‍क प्रॉब्‍लम। सिर दर्द, उबाऊपन, चिड़चिड़ापन, स्‍ट्रेस आदि होने लगा। इसके साथ ही दिन-रात साथ में रहने से रिश्‍तों में भी खटास आने लगी और बात-बात पर अनबन होने लगी। ऐसे में काम के एक नए कॉन्‍सेट का जन्‍म हुआ, जिसे कहा गया। वर्क फ्रॉम हिल।

घर से दूर इस नए नॉर्मल में यह सारी दिक्‍कतें दूर हो रही हैं तो वहीं काम की गुणवत्‍ता भी सामने आ रही हैं। धीरे-धीरे यह कॉन्‍सेप्‍ट लोकप्रि‍य हो रहा है, हालांकि सभी कंपनियों और कर्मचारियों के लिए यह करना इतना आसान भी नहीं है।

(इस लेख में व्यक्त विचार/विश्लेषण लेखक के निजी हैं। इसमें शामिल तथ्य तथा विचार/विश्लेषण 'वेबदुनिया' के नहीं हैं और 'वेबदुनिया' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

नवीनतम

'बच गए' लिखकर अमिताभ बच्चन ने बढ़ाई फैंस की धड़कन! घर पर हमले की थी बड़ी साजिश, दो शार्पशूटर गिरफ्तार

थाईलैंड के फुकेत में बड़ा हादसा! कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत

वोटर लिस्ट से कट गया है आपका नाम? घबराएं नहीं, चुनाव आयोग ने दिया एक और मौका; जानें नाम जोड़ने का पूरा प्रोसेस

LIVE: 4 दिवसीय छठ महापर्व संपन्न, PM बोले- प्रकृति को समर्पित दिव्य उत्सव

छठी मैया की भक्ति में रमे सीएम पुष्कर सिंह धामी! खटीमा के घाट पर पहुंचकर सूर्यदेव को दिया अर्घ्य

अगला लेख