Publish Date: Wed, 18 Mar 2020 (10:06 IST)
Updated Date: Wed, 18 Mar 2020 (10:10 IST)
पुणे। पुणे में 28 वर्षीय एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। महिला फ्रांस और नीदरलैंड्स की यात्रा पर गई थी। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल मामले 42 हो गए हैं।
जिला कलेक्टर नवलकिशोर राम ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि महिला 15 मार्च को भारत लौटी थी। उसे 17 मार्च को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया।