Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Corona Virus Live updates : दुनिया पर कोरोना का 'कर्फ्यू', 150 करोड़ लोग घरों में बंद

Advertiesment
हमें फॉलो करें Corona Virus live updates
, बुधवार, 18 मार्च 2020 (01:07 IST)
कोरोना वायरस दुनिया के 150 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। कोरोना वायरस से इटली और ईरान में मृतक संख्या बढ़ने के कारण वैश्विक स्तर पर इस विषाणु के संक्रमण के कारण हुई मौतों का आंकड़ा रात 1 बजे तक 7 हजार 840 पर पहुंच गया है। चीन में अब तक 3231, इटली में 2158 और ईरान में 853 लोगों की मौत हो गई। दुनियाभर में 1 लाख 92 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि 67 हजार लोग उपचार के बाद ठीक हो गए हैं। कोरोना वायरस से जुड़ा हर अपडेट-
 
 Worldwide update

- दुनियाभर में 150 करोड़ लोग कोरोना वायरस के कारण घरों में बंद 
- विश्व में 33 करोड़ बच्चे नहीं जा पा रहे हैं स्कूल 
- दुनियाभर में 5 करोड़ छात्र यूनिवर्सिटी नहीं जा पा रहे हैं
- 50 देशों ने दूसरे मुल्कों से आने वालों पर लगाई पाबंदी
- 10 देशों में लगी पूरी तरह मेडिकल इमरजेंसी 
- पूरे विश्व में 300 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन रद्द 
 
- एशिया के कई एयरपोर्टो पर सन्नाटा पसरा 
- भारत में 15 से ज्यादा राज्यों में स्कूल बंद 
- चेतावनी...आने वाले 30 दिन भारत के लिए भारी
- भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का दूसरा चरण
- कोरोना वायरस संक्रमण के तीसरे चरण में महामारी का खतरा 
 
- एयर इंडिया ने यूरोप और ब्रिटेन के लिए 19 मार्च से अपनी उड़ानें निलंबित की
- एयर इंडिया ने यह फैसला कोरोना वायरस के कारण लगाई यात्रा एवं वीजा पाबंदियों के मद्देनजर लिया 
- एयर इंडिया ब्रिटेन में लंदन और बर्मिंघम तथा यूरोप में फ्रैंकफर्ट, मिलान, रोम, मैड्रिड, वियना, स्टॉकहोम और कोपनहेगन के लिए उड़ान सेवाएं संचालित करती है। मिलान, रोम और मैड्रिड के लिए सेवाएं पहले ही निलंबित कर दी गई थीं
Corona Virus live updates
कोरोना वायरस महामारी के कारण फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट स्थगित
फ्रेंच ओपन का आयोजन अब 20 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच होगा
ब्रिटेन में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 55 हजार पहुंची 
 
मुम्बई में पब और डांसबार 31 मार्च तक बंद करने के आदेश  
सरकार ने वीजा एवं यात्रा संबंधी मामलों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
फोन नंबर 011-24300666 है और ईमेल Id support.covid19-boi@gov.in है।
आव्रजन ब्यूरो की ये सेवाएं सप्ताह के सातों दिन-24 घंटे उपलब्ध रहेंगी 
सरकार का भारतीय नागरिकों से सभी गैर जरूरी विदेश यात्राओं से बचने का आह्वान
 
भारत में 135 से ज्यादा : भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्‍या बढ़कर 137 हो गई है। इनमें 120 का इलाज चल रहा है। 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 14 लोग ठीक हो चुके हैं। 

- मोंगा (पंजाब) के आईसोलेटेड वॉर्ड से भागा मरीज। एक दिन पहले ही दुबई से लौटा था मरीज  
- महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बाद बस, ट्रेन सेवाएं बंद करने का विचार। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, गैर जरूरी यात्राएं बंद नहीं हुईं तो बंद होगी, बस ट्रेन सेवाएं। 
- यूरो 2020 फुटबाल टूर्नामेंट 2021 तक स्थगित : यूएफा
- कोरोना के कारण शेयर बाजार में 9.74 लाख करोड़ रुपए की चपत
 
महाराष्ट्र में अब तक 41 : महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 3 और पॉजिटिव मामले सामने आए। राज्य में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 41 पहुंची। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग, महाराष्ट्र के मुताबिक मुंबई में आज 49 वर्षीय व्यक्ति का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। इस व्यक्ति ने USA की यात्रा की थी। 
Corona Virus live updates
ITBP कैंप में 2 संक्रमित मिले : आईटीबीपी के कैंप छावला (दिल्ली) में 2 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले। ये लोग मिलान (इटली) से आए थे।
 
एक दिन में 1400 टेस्ट : भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि हम 2 हाई थ्रूपुट प्रणालियों पर भी काम कर रहे हैं जो तेजी से परीक्षण करने वाली प्रयोगशालाएं हैं। इनका संचालन 2 स्थानों पर किया जाएगा। प्रतिदिन 1400 नमूनों का परीक्षण किया जा सकेगा। हम उन्हें इस सप्ताह के अंत तक शुरू कर देंगे।
 
आस्था पर पहरा : कोरोना वायरस के मद्देनज़र गुजरात के बनासकांठा के अम्बाजी मंदिर के तीन गेट बंद कर दिए गए हैं। भक्तों को सिर्फ प्रमुख द्वार से ही मंदिर के अंदर आने दिया जा रहा है। भक्तों को हाथ धोकर ही मंदिर के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा है। 
Corona Virus live updates
ईरान में 135 और मरे : ईरान में कोरोना वायरस से 135 और मौतें हुईं। अब कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 988 हो गई। 
 
ईमेल पर परीक्षा परिणाम : कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय विद्यालय जल्द ही वार्षिक परीक्षा के परिणाम ई-मेल और व्हाट्सएप के माध्यम से घोषित करेंगे। केंद्रीय विद्यालय संगठन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष अभिभावकों को ई-मेल और व्हाट्सएप के माध्यम से परिणाम दिए जाएंगे।
 
45 अरब यूरो का राहत पैकेज : फ्रांस ने कोरोना वायरस के संक्रमण से अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे असर को कम करने के लिए 45 अरब यूरो के राहत पैकेज की मंगलवार को घोषणा की।
 
3 देशों के नागरिकों पर प्रतिबंध : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा अफगानिस्तान, फिलीपींस और मलेशिया के यात्रियों की भारत यात्रा पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने दृढ़ता से अपील की है कि निजी प्रयोगशालाओं को बिना किसी कीमत पर COVID-19 डायग्नोसिस की पेशकश करनी चाहिए।
 
तेलंगाना में 5 मामले : तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री एटाला राजेंद्र ने कहा कि राज्य में एक और मामले की पुष्टि हुई।  राज्य में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। नया रोगी एक इंडोनेशियाई नागरिक है। इसने दिल्ली से तेलंगाना की यात्रा की थी।
Corona Virus live updates

31 मार्च तक के लिए बंद हुआ राजघाट : कोरोना वायरस के कारण राजधानी दिल्ली में राजघाट को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। राजधानी में पॉजिटिव कोरोना वायरस के कुल 8 मामले सामने आए हैं। कुतुब मीनार को भी 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है।
 
रद्द हुआ मशाल रिले रूट : टोक्यो 2020 ओलंपिक ने भीड़ के मद्देनजर मशाल रिले रूट को रद्द कर दिया है। ओलंपिक के कुछ इवेंट जारी तो किए जाएंगे पर लोगों के लिए बंद रहेंगे।
 
उत्तराखंड में महामारी घोषित : उत्तराखंड में चिकित्सा, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव पंकज पांडे के मुताबिक उत्तराखंड सरकार ने कोरोना को महामारी घोषित किया है। मेडिकल स्टोरों को बिना मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन के सर्दी-खांसी पीड़ितों को दवाइयां न बेचने की सलाह दी है। मास्क और हैंड सैनिटाइजर MRP पर ही बेचे जाने चाहिए। राज्य में टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान और चिड़ियाघर 31 मार्च 2020 तक बंद रहेंगे।
 
भारत में कोरोना से तीसरी मौत : कोरोना वायरस से भारत में तीसरी मौत। खबरों के अनुसार मुंबई में 64 साल के मरीज की हुई मौत। इससे पहले दिल्ली और कर्नाटक में एक महिला और एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि मुंबई में कस्तूरबा अस्पताल में बुजुर्ग का इलाज चल रहा था।

उज्जैन में डॉक्टर दंपति आइसोलेशन वार्ड में : उज्जैन में आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर दंपति को कोरोना के संदेह में माधव नगर के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। उनके सैंपल लेकर जांच के लिए इंदौर भेजे गए हैं। डॉक्टर दंपति 2 मार्च को थाईलैंड घूमने गए थे। 7 मार्च को भारत लौटे थे।
 
ओंकारेश्वर में नई व्यवस्था : कोरोना से बचाव के मद्देनजर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग संस्थान ने श्रद्धालुओं के लिए सलाह जारी की है। मंदिर सहित प्रमुख स्थानों पर बोर्ड लगाए हैं। इसमें कतार में खड़े होने पर पर्याप्त दूरी बनाए रखने व ऑनलाइन बुकिंग की तारीख आगे बढ़ाने का आग्रह किया गया है।
 
इंदौर में 17 रिपोर्ट नेगेटिव : इंदौर में 18 संदिग्ध लोगों की जांच में 17 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

चीन में मृतक संख्‍या 2331 : चीन में अब तक 3231 लोगों की मौत। 81 हजार 129 लोगों लोगों में कोरोना की पुष्टि, जबकि 68 हजार 800 से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
 
योगी सरकार का बड़ा फैसला : कोरोना के मद्देनजर योगी सरकार का बड़ा फैसला। उत्तरप्रदेश में सभी स्कूल-कॉलेज 2 अप्रैल तक के लिए बंद। पर्यटन केन्द्र भी 31 मार्च तक बंद रहेंगे। नोएडा में सामुदायिक केन्द्र में शादी-समारोहों पर रोक। इसके साथ ही यूपी के कुछ सरकारी कर्मचारी घर से काम कर सकेंगे। 

पीएम मोदी ने सांसदों को दिए निर्देश : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसदीय दल की बैठक में कोरोना वायरस को लेकर भाजपा सांसदों को निर्देश दिए।कुछ सांसदों द्वारा सत्र को रोकने के लिए लिखे पत्र पर प्रधानमंत्री ने निराशा व्यक्त की।
 
केंद्रीय मंत्री का नतीजा आया नेगेटिव : केन्द्रीय मंत्री वी.मुरलीधरन का कोरोना वायरस टेस्ट का नतीज़ा नेगेटिव आया। 14 मार्च को मुरलीधरन त्रिवेंद्रम के एक चिकित्सा संस्थान में बैठक में भाग लेने के लिए गए थे। स्पेन से लौटे एक डॉक्टर जो उस बैठक में शामिल थे, उनका 15 मार्च को कोरोना परीक्षण सकारात्मक पाया गया, जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ने अपने आपको क्वारंटाइन (स्व-संगरोध) किया।

यात्रा पर लगाई रोक : भारत सरकार ने कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए अफगानिस्तान, फिलीपींस, मलेशिया के यात्रियों की भारत यात्रा पर 31 मार्च तक रोक लगा दी है।

तमिलनाडु में कैदियों से मिलने पर रोक : कोरोना वायरस के प्रसार के खिलाफ एहतियातन अगले दो हफ्तों के लिए तमिलनाडु की जेलों में किसी भी व्यक्ति या परिवार के सदस्य को कैदियों से मिलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जेल में आए सभी नए कैदियों की स्क्रीनिंग के लिए जेल के अंदर निगरानी कक्ष बनाए गए हैं।

विदेश से आने वाले लोगों पर लगेगी मुहर : कोरोना प्रकोप लेकर महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। महाराष्ट्र में विदेश से आने वाले लोगों पर मुहर लगाई जाएगी।

पोलैंड के पर्यावरण मंत्री कोरोना की चपेट में : कोरोना वायरस से संक्रमित पोलैंड के पर्यावरण मंत्री माइकल वोस को अलग रखा गया। अब उनकी हालत ठीक।
 
दक्षिण अफ्रीकी देशों की सीमाएं सील : कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कई पश्चिमी अफ्रीकी देशों ने अपनी सीमाएं सील कर दी हैं और यात्रा प्रतिबंधों को कड़ा कर दिया है।

बंद हुई ब्रिटेन की संसद : ब्रिटेन की संसद के सदन को कोरोना वायरस के फैलने के मद्देनजर सोमवार से आगंतुकों और पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। यह बंद अगले आदेश तक जारी रहेगा।

संयुक्त राष्ट्र ने रद्द की बैठक :  संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर इस सप्ताह होने वाली दो बैठकों को सोमवार को रद्द कर दिया। अभी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता चीन कर रहा है।
Corona Virus live updates

अनिश्चितकाल के लिए बंद होगा शिर्डी साईंबाबा का मंदिर : कोरोना के खतरे को देखते हुए शिर्डी का साईंबाबा मंदिर बंद होगा। दोपहर 3 बजे से अनिश्चिकाल के लिए होगा बंद।

भारत में आए 126 मामले : खबरों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 126 तक पहुंच चुकी है। 12 मामलों को रिकवर कर लिया गया है।  देश के 15 राज्यों में कोरोना वायरस फैला।

महाराष्ट्र : कोरोना वायरस के कारण पुणे के शनिवार वाड़ा किले को अस्थायी रूप से जनता के लिए बंद कर दिया गया है। अब तक महाराष्ट्र में पॉजिटिव कोरना वायरस के कुल 39 मामले सामने आए हैं।

मिस्र में 40 नए मामले : कोरोना वायरस से संक्रमित लगभग 40 नए मामलों की पुष्टि। पिछले 24 घंटों के दौरान इस वायरस के संक्रमण से 2 लोगों की मौत हो गई है। देश में कोराना से संक्रमित मामलों की संख्या 166 पहुंच गई है।

31 मार्च तक बंद रहेंगे ऐतिहासिक धरोहर : कोरोना वायरस को लेकर भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय का बड़ा फैसला। 31 मार्च तक लालकिला, ताजमहल जैसे ऐतिहासिक धरोहर के स्थल बंद रहेंगे।

साइप्रस में 13 मामले : साइप्रस में मंगलवार को जानलेवा कोरोना वायरस (कोविड 19) के 13 नए मामले दर्ज किए गए जिसके बाद देश में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है।
 
मोरक्को में 37 मामले : मोरक्को में खतरनाक कोरोना वायरस (कोविड 19) से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 37 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि एक को छोड़कर सभी मामले विदेशी नागरिकों में सामने आए हैं।

कर्नाटक में सामने आए 10 मामले : कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग : राज्य में COVID-19 के 2 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 10 हुआ।
 
पाकिस्तान में संख्या हुई 183 : पाकिस्तान में सिंध प्रांत में कोरोना वायरस के कई मामले सामने आने के बाद  इस विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 183 हो गई। सिंध में 150 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। 
 
खैबर पख्तूनखवा में 15, बलूचिस्तान में 10, गिलगिट बाल्टिस्तान में 5, इस्लामाबाद में 2 और पंजाब प्रांत में एक मामला सामने आया है। सिंध में 150 पॉजिटिव मामले सामने आये हैं। वहीं खैबर पख्तूनखवा में 15, बलूचिस्तान में 10, गिलगिट बाल्टिस्तान में पांच, इस्लामाबाद में दो और पंजाब प्रांत में एक मामला सामने आया है।
 
नागपुर : कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए अधिकारियों ने सोमवार को महाराष्ट्र के नागपुर में धारा 144 लगा दी गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona virus संक्रमण के खतरे को देखते हुए रेलवे ने 85 ट्रेन रद्द की