suvichar

वुहान के मीट मार्केट में पहुंची डब्ल्यूएचओ की टीम, इसी बाजार से शुरू हुई थी कोरोना की तबाही

Webdunia
रविवार, 31 जनवरी 2021 (16:27 IST)
डब्ल्यूएचओ की टीम ने रविवार को चीन के हुबई प्रांत की राजधानी वुहान के उस बाजार का दौरा किया, जिसे कोरोना वायरस के फैलने का सबसे पहला केंद्र माना जाता है।

कोरोना वायरस के उत्पत्ति का पता लगाने में जुटी विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञों की टीम ने रविवार को चीन में वुहान की सीफूड मार्केट का दौरा किया। एक साल पहले इसी जगह पर वायरस के बड़े पैमाने पर संक्रमण का पता चला था।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम के सदस्य हुन्नान सीफूड मार्केट का जायजा लेने पहुंचे, जिससे पिछले साल जनवरी में ही सील कर दिया गया था। टीम के सदस्यों को चारों ओर से घेरेबंदी वाले इस परिसर में ले जाया गया, हालांकि किसी अन्य को जाने की इजाजत नहीं मिली। डब्ल्यूएचओ की टीम का यह दौरा काफी पहले प्रस्तावित था, लेकिन चीन की ओर से इसमें देरी की गई।

डब्ल्यूएचओ की टीम को चीन में 14 दिनों तक क्वारंटाइन भी रहना पड़ा. विशेषज्ञ यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कैसे यह वायरस जानवरों खासकर चमगादड़ से इंसानों तक पहुंचा।

हालांकि डब्लूएचओ की जमीनी स्तर पर जांच बेहद प्रारंभिक चरण में है। टीम के सदस्य भी वायरस के स्रोत का पता चलने की उम्मीदों को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं है। वायरस दुनिया भर में 20 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है। इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को काफी गहरी चोट पहुंचाई है। फूड मार्केट के दौरे के बाद जब मीडिया ने विशेषज्ञों से सवाल पूछे तो उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया. सुरक्षाकर्मियों ने मीडियाकर्मियों को वहां से जाने को कह दिया।

एक मीडिया कर्मी ने जब चिल्लाकर पूछा कि क्या डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञ चीन के इस मांस बाजार तक जाने की मंजूरी मिलने से संतुष्ट हैं तो एक सदस्य ने हाथ उठाकर सांकेतिक सहमति जताई। चीन के सरकारी मीडिया संगठन ग्लोबल टाइम्स ने पिछले हफ्ते एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसमें हुन्नान को कोरोना वायरस का केंद्र मानने को गलत ठहराया गया है। उसका कहना है कि लगातार हुई जांच से पता चलता है कि बाजार से कोरोना वायरस का विस्फोट नहीं हुआ था।

उसने यह दावा किया कि संभवतः कोरोना वायरल कोल्ड चेन उत्पादों के जरिये वुहान तक या पशुओं के मांस बाजार तक पहुंचा। चीनी अधिकारी भी मांस बाजार में जंगली पशुओं के मांस से कोरोना वायरस के फैलने की बात करते रहे हैं। इसी के बाद से चीन में ऐसे खुले मांस बाजार पर शिकंजा कसा गया है। गंदगी भरे वातावरण में यहां कुत्ते, बिले, सांप और अन्य जंगली जीव-जंतुओं का मांस खुले में बेचा जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ में कांवड़ यात्रा के बीच बड़ी कार्रवाई, 21 अवैध तमंचों के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार, STF सिंडिकेट की तलाश में जुटी

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

भारत में ड्रग्स सप्लाई आतंकी साजिश का हिस्सा, Gen-Z को PM मोदी ने दिया नशे से दूर रहने का मंत्र

Hero Vida VX2 Go : नई फिक्स्ड बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया वेरिएंट, 128 किमी रेंज; कीमत 1.13 लाख रुपए

हाईवे पर चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई, 16 लाख रुपए से ज्यादा की विदेशी शराब जब्त, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

अगला लेख