Hanuman Chalisa

WHO की नई चेतावनी- जरूरी नहीं कि एक वैक्सीन से खत्म हो जाए कोरोना, लड़नी होगी लंबी लड़ाई

Webdunia
मंगलवार, 4 अगस्त 2020 (08:38 IST)
जेनेवा। कोरोनावायरस की वैक्सीन को लेकर दुनियाभर में रिसर्च चल रहा है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का बड़ा बयान सामने आया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सोमवार को कहा है कि भले ही कोविड-19 से बचने के लिए वैक्सीन बनाने की रेस तेज हो गई है, लेकिन कोरोनावायरस के जवाब में कोई 'रामबाण' समाधान शायद कभी न निकल सके।
 
डब्ल्यूएचओ ने यह भी कहा है कि भारत जैसे देशों में ट्रांसमिशन रेट बहुत ज्यादा है और अभी उन्हें काफी लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहना चाहिए। डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर टेड्रोस ऐडनम ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि अभी इसका कोई रामबाण इलाज नहीं है और शायद कभी होगा भी नहीं। 
ALSO READ: कोरोनावायरस Live Updates : कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया कोरोना से संक्रमित
उन्होंने यह भी कहा है कि अभी हालात सामान्य होने में और वक्त लग सकता है। 3 महीने पहले डब्ल्यूएचओ की इमरजेंसी कमेटी मिली थी। इसके बाद से दुनियाभर में इन्फेक्शन के केस 5 गुना ज्यादा 1.75 करोड़ हो गए हैं और मौत का आंकड़ा 3 गुना ज्यादा 6.8 लाख हो गया है। टेड्रोस और डब्ल्यूएचओ के इमरजेंसी हैड माइक रायन ने सभी देशों से मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग कायम करने, हाथ धोने और टेस्ट कराने जैसे कदम उठाने में कड़ाई बरतने को कहा है। टेड्रोस ने कहा कि लोगों और सरकार के लिए संदेश साफ है कि सब कुछ करें। उन्होंने का मास्क को लोगों के बीच एकजुटता का प्रतीक बनना चाहिए।
लंबी लड़ाई डब्ल्यूएचओ डायरेक्टर ने कहा कि बहुत से वैक्सीन इस वक्त तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रॉयल में हैं और हम उम्मीद कर रहे हैं कि बहुत-सी वैक्सीनें लोगों को इन्फेक्शन से बचाने के लिए बन जाएंगी। हालांकि इस वक्त कोई रामबाण इलाज नहीं है और शायद कभी होगा भी नहीं। उन्होंने कहा कि ब्राजील और भारत जैसे देशों में ट्रांसमिशन रेट ज्यादा है और उन्हें बड़ी जंग के लिए तैयार रहना चाहिए। अभी इससे बाहर निकलने का रास्ता लंबा है और इसमें प्रतिबद्धता की जरूरत है।
 
वुहान में वायरस की उत्पत्ति की जांच : चीन में कोरोनावायरस की उत्पत्ति की जांच करने गए विश्व स्वास्थ्य संगठन के दल ने अभियान का जमीनी कार्य पूरा कर लिया है। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी। डब्ल्यूएचओ का एक दल चीनी सरकार की अनुमति के साथ पूरी दुनिया में समस्या का सबब बने कोरोनावायरस की उत्पत्ति की जांच कर रहा है। दल ने चीन में कोरोनावायरस की उत्पत्ति जानने के लिए जमीनी कार्य करने का अभियान पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि संक्रमण के शुरुआती मामलों में वायरस की संभावित उत्पत्ति जानने के लिए वुहान में अध्ययन शुरू किया जाएगा।
 
टेड्रोस ने कहा कि दल ने चीन में कोरोनावायरस की उत्पत्ति जानने के लिए जमीनी कार्य करने का अभियान पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि संक्रमण के शुरुआती मामलों में वायरस की संभावित उत्पत्ति जानने के लिए वुहान में अध्ययन शुरू किया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रहलाद जोशी संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

सभी देखें

नवीनतम

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मु्द्रा से हटाई रोक, अब ये नोट भी ले जा सकेंगे भारतीय

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; पूछा- क्या पेलट गन इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी?

PM मोदी ने गिनाई भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की ताकत, INS महेंद्रगिरि और पिनाका रॉकेट सिस्टम को बताया बड़ी उपलब्धि, Mann Ki Baat में क्या बोले

CM योगी का बड़ा ऐलान, आक्रमणकारियों नहीं, भारत के राष्ट्रनायकों के नाम पर बनेंगे म्यूजियम

RSS प्रमुख मोहन भागवत का गुजरात दौरा, 2 दिन के प्रवास में संगठनात्मक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

अगला लेख