Dhanteras
✕

Omicron को हल्के में न लें, पिछले सभी वैरिएंट के मुकाबले तेजी से फैल रहा है, WHO प्रमुख ने दी चेतावनी

Webdunia
मंगलवार, 14 दिसंबर 2021 (23:30 IST)
जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस ने मंगलवार को कहा कि 77 से अधिक देशों ने अब Omicron के मामलों की सूचना दी है और वास्तविकता यह है कि ओमिक्रॉन शायद अधिकांश देशों में है, भले ही इसका अभी तक पता नहीं चला हो। प्रेस वार्ता में टेड्रोस ने कहा कि कोरोनावायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट इतनी तेजी से फैल रहा है, जो मैंने किसी पिछले वैरिएंट में नहीं देखा है। टेड्रोस ने चेतावनी दी कि देशों को ओमिक्रॉन को हल्के में नहीं लेना चाहिए और जोखिम कम करके नहीं आंकें।

ALSO READ: महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन का ब्लास्ट ; 1 ही दिन में 8 नए केस मिले, इनमें से कोई विदेश नहीं गया
 
उन्होंने कहा कि हम चिंतित हैं कि लोग ओमिक्रॉन को हल्का मानकर खारिज कर रहे हैं। निश्चित रूप से हमने अब तक सीखा है कि हम अपने जोखिम पर इस वायरस को कम आंकते हैं। भले ही ओमिक्रॉन कम गंभीर बीमारी का कारण बनता है, लेकिन मामलों की भारी संख्या एक बार फिर से तैयार स्वास्थ्य सिस्टम को प्रभावित कर सकता है।
 
बूस्टर खुराक पर बोलते हुए टेड्रोस ने कहा कि ओमिक्रॉन ने कुछ देशों को अपनी पूरी वयस्क आबादी के लिए कोविड-19 के खिलाफ बूस्टर कार्यक्रम शुरू करने के लिए प्रेरित किया है जबकि हमारे पास इस वैरिएंट के खिलाफ बूस्टर कितना प्रभावी है, इसके सबूत नहीं हैं।
 
WHO चिंतित है कि इस तरह के कार्यक्रम से कोविड वैक्सीन की जमाखोरी होगी और असमानता को बढ़ाएंगे। यह स्पष्ट है कि जैसे-जैसे हम आगे बढ़ते हैं, बूस्टर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो गंभीर बीमारी से मृत्यु के अधिकतम जोखिम में हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

नवीनतम

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अगला लेख