ramcharitmanas

मशहूर संगीतकार वाजिद खान का कोरोना वायरस से निधन

Webdunia
सोमवार, 1 जून 2020 (10:07 IST)
मुम्बई। मशहूर बॉलीवुड संगीतकार एवं गायक वाजिद खान का कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सोमवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 42 वर्ष के थे।
 
संगीतकार ने सभी काम अपने भाई साजिद के साथ मिलकर किए। इन दोनों की जोड़ी साजिद-वाजिद के नाम से बॉलीवुड में मशहूर है। वाजिद के भाई साजिद ने कहा कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। उन्होंने कुछ दिन पहले वाजिद को कोविड-19 होने की पुष्टि होने की जानकारी भी दी। 'वांटेड', 'दबंग' और 'एक था टाइगर' जैसी सलमान खान की कई हिट फिल्मों में गीत दिया है।
ALSO READ: टूटी साजिद-वाजिद की मशहूर संगीतकार जोड़ी, वाजिद खान का 41 साल की उम्र में निधन
संगीतकार सलीम मर्चेंट ने वाजिद के निधन की खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि वे कई दिनों से चेम्बूर स्थित सुराणा अस्पताल में भर्ती थे।
 
सलीम ने कहा कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं। कुछ समय पहले उनका किडनी प्रतिरोपण हुआ था लेकिन हाल ही में उनकी किडनी में संक्रमण हो गया। वे पिछले 4 दिन से वेंटिलेटर पर थे जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। किडनी संक्रमण शुरुआत थी जिसके बाद स्थिति बिगड़ती चली गई।
 
संगीतकार ने सलमान खान की 1998 में आई फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से अपने बॉलीवुड करियर का आगाज किया था। इसके बाद उन्होंने अभिनेता की 'गर्व', 'तेरे नाम', 'तुमको ना भूल पाएंगे', 'पार्टनर' और 'दबंग' आदि कई हिट फिल्मों में संगीत दिया। इसके अलावा उन्होंने कई हिट गानों जैसे 'मेरा ही जलवा', 'फेविकॉल से', 'चिंता ता चिता चिता' का भी संगीत दिया।
 
कोरोना वायरस से निपटने के लगे लॉकडाउन के दौरान सलमान द्वारा यूट्यूब पर रिलीज 'प्यार करोना' और 'भाई-भाई' गीत का संगीत भी इस मशहूर जोड़ी ने ही दिया था। इसके अलावा उन्होंने 'सा रे गा मा पा' में जज की भी भूमिका निभाई। बॉलीवुड से प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा, वरुण धवन, संगीतकार शंकर महादेवन, गायक जावेद अली ने उनके निधन पर शोक जताया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

नवीनतम

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी नहीं देगी मध्यप्रदेश सरकार!

योगी सरकार की 'यात्री राहत योजना' बनी पीड़ितों का आर्थिक सहारा, बस हादसे में मौत पर ₹7.50 लाख तक की मदद

गंगा एक्सप्रेसवे अब पहुंचेगा हरिद्वार तक! ₹10,761 करोड़ से होगा विस्तार, प्रयागराज से हरिद्वार की कनेक्टिविटी होगी आसान

अगला लेख