Hanuman Chalisa

Virus antibodies जांचों से लगाई गईं उम्मीदों का पूरा होना अब भी बाकी

Webdunia
मंगलवार, 8 सितम्बर 2020 (14:55 IST)
वॉशिंगटन। कोरोनावायरस के मद्देनजर लगाए गए लॉकडाउन के चरम पर रहने के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके शीर्ष स्वास्थ्य सलाहकारों ने एक नए परीक्षण की घोषणा की थी, जो अमेरिकियों का जीवन सुधारने में मदद करेगा। एक ऐसी जांच, जो उन्हें बताएगी कि क्या उनमें वायरस पहले से मौजूद था और क्या वे दोबारा इससे संक्रमित होने से बच पाएंगे?
ALSO READ: Coronavirus : सोशल डिस्टेंसिंग का रखें पूरा ख्याल ताकि घर रहे कोरोनावायरस फ्री
ट्रंप अप्रैल की अपनी नियमित प्रेस वार्ता में दोहराते थे कि इस परीक्षण के आने से अमेरिकी काम पर लौट पाएंगे। 
अब कई महीनों बाद अमेरिका परीक्षणों में डूबा पड़ा है लेकिन उनकी उपयोगिता को लेकर जताए गए बड़े-बड़े अनुमानों का सही साबित होना बाकी है।
 
न्यूयॉर्क सिटी के जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला के डॉ. जेनिफर रेकमेन ने कहा कि निश्चित तौर पर इस बात को लेकर बहुत इच्छाएं उत्पन्न हो गई थीं कि एक चमत्कारी जांच होगी, जो हम सबको बचा लेगी लेकिन हम अब तक वहां पहुंचे नहीं हैं। यह जांच खून में एंटीबॉडीज का पता लगाती है, जो शरीर संक्रमण से लड़ने के लिए बनाता है।
 
वैज्ञानिक अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कोरोनावायरस के लिए बने एंटीबॉडीज दूसरे संक्रमण से किसी को किस प्रकार बचाते हैं या यह संरक्षण कितने लंबे समय तक रहता है? कुछ शुरुआती अध्ययनों में सामने आया था कि कोई भी प्रतिरक्षा तेजी से समाप्त होती है। पिछले हफ्ते का अनुसंधान ज्यादा ठीक मालूम होता है जिसमें कहा गया कि पता चलने के बाद एंटीबॉडीज कम से कम 4 महीने तक रहते हैं और जल्दी समाप्त नहीं होते हैं।
 
अभी के लिए रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र और अमेरिकी मेडिकल एसोसिएशन ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि इन एंटीबॉडी जांचों का इस्तेमाल कामगारों के कार्यालय लौटने या विद्यार्थियों के स्कूल लौटने के संदर्भ में नहीं किया जाना चाहिए लेकिन कुछ लैब अब भी इन्हें इन प्रयोगों के लिए बढ़ावा दे रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

TMC में बड़ा सियासी भूचाल: बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया, अभिषेक सस्पेंड

फिर से भारतीय छात्रों की पसंद क्यों बनी सिविल इंजीनियरिंग?

Top News : लखनऊ अग्निकांड पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 22 राज्यों में बारिश, ममता को बड़ा झटका

लखनऊ अग्निकांड : मरने वालों की संख्या 15 पहुंची, 4 अधिकारी सस्पेंड, CM योगी ने 5-5 लाख रुपए मुआवजे और SIT जांच का किया ऐलान

अगला लेख