Hanuman Chalisa

Coronavirus: एक डोज के बाद संक्रमण हो जाए तो क्‍या दूसरा डोज मिलेगा, क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर

Webdunia
गुरुवार, 15 अप्रैल 2021 (15:37 IST)
देश मे कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है और साथ ही भारत के कोरोना टीकाकरण भी काफी तेज़ी से चल रहा है।  भारत मे 10 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। लेकिन इस बीच कुछ ऐसे भी केस सामने आए है जिसमें वैक्सीन की एक डोज लगने के बाद मरीज संक्रमित हो गया या फिर दोनों डोज़ लगी है लेकिन बावजूद इसके वो संक्रमित हो गया।

सवाल उठा था कि जिसे पहली डोज मिली है और वो संक्रमित हुआ है तो क्या उसे दूसरी डोज मिलेगी और कब मिलेगी। वहीं क्‍या वैक्सीन लगने बाद भी कोई संक्रमित हो सकता है।

मीड‍िया में आई रिपोर्ट के मुताबिक नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य डॉ वी के पॉल ने बताया कि अगर किसी को पहली वैक्सीन लगी है और उसे कोविड संक्रमण होता है तो उसे भी वैक्सीन की दूसरी डोज मिलेगी। डॉ पॉल के मुताबिक अगर ऐसा होता है तो उस व्यक्ति को संक्रमण से ठीक होने के 12 हफ्ते बाद दूसरी डोज मिलेगी।

उनका कहना है कि अगर किसी व्यक्ति को कोविड होता है हमारी जनरल गाइडलाइन है उसके ठीक होने के तीन महीने बाद यानी 12 हफ्ते के बाद वैक्सीन लगाना चाहिए। कोविड संक्रमित व्यक्ति को वैक्सीन लगाना चाहिए ये हमारे गाइडलाइन में स्‍पष्‍ट है।

जाहिर है पहले डोज़ के बाद कोई संक्रमित हो भी जाए तो उसे दूसरी डोज मिलेगी। उसे वापस पहला और फिर से दूसरा डोज लेने की जरूरत नहीं है। वहीं किसी को दोनों डोज लगने के बाद भी कोरोना संक्रमण हो सकता है। इस पर उन्होंने साफ कहा कि किसी भी वैक्सीन से 100 प्रतिशत सुरक्षा नहीं मिलती है। अगर किसी को हो भी जाए तो भी संक्रमण से गंभीर रूप से बीमार नहीं होगा।

दरअसल, डॉक्‍टरों का क‍हना है कि वैक्सीन मिलने के बाद कोविड के लक्षण आए या टेस्ट पॉजिटिव हो गया तो वैक्सीन के बाद जो प्रोटेक्शन है वो 100 प्रतिशत नहीं होती। हमे उसके बाद भी कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करना होगा। हो सकता है की आपको वैक्सीन मिलने के बाद भी संक्रमण हो लेकिन वैक्सीन के बाद होने वाले गंभीर इन्फेक्शन नहीं होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

बागी हुए ट्रंप के सांसद, अमेरिकी सीनेट में ईरान जंग के खिलाफ प्रस्ताव पास

LIVE: अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ सांसद, पुणे में राजा रघुवंशी जैसा कांड, नीरव मोदी लौटाएगा 100 करोड़ के हीरे

लंदन हाईकोर्ट से नीरव मोदी को बड़ा झटका,100 करोड़ के हीरे लौटाने का आदेश, बैंक ऑफ इंडिया की बड़ी जीत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन पर लगे आरोपों को भाजपा ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षड्यंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

Padma Awards 2026 : एक्‍टर ममूटी और गायिका अलका याग्निक को 'पद्म भूषण', राष्ट्रपति मुर्मू ने 65 हस्तियों को किया सम्मानित

अगला लेख