Hanuman Chalisa

हरियाणा में नहीं लगेगा लॉकडाउन, किसान आंदोलन खत्म करने की अपील

Webdunia
गुरुवार, 15 अप्रैल 2021 (15:25 IST)
चंडीगढ़। प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर हरियाणा सरकार सतर्क हो गई है। उसने महामारी की रोकथाम को लेकर अनेक कदम उठाने के साथ ही लॉकडाउन नहीं लगाने का भी फैसला लिया है।
 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उनकी अध्यक्षता में सभी जिला उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और सिविल सर्जन के साथ राज्य की कोरोना की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इसमें कहा गया है ‍कि राज्य में ऑक्सीजन और वेंटीलेटर की कोई कमी नहीं हैं। इसके अलावा बैड भी समुचित मात्रा में उपलब्ध हैं।
 
उन्होंने प्रदेश में कोरोना जांच और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने तथा इस महामारी की रोकथाम के लिए सभी विभागों और प्रदेश के लोगों को एडवाइजरी जारी करने के भी निर्देश दिए। बैठक में उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी मौजूद थे।
 
बैठक में प्रदेश में शादी समारोह रात के बजाय दिन में करने, ऐसे समारोहों में आउटडोर में 200 और इंडोर में 50 लोगों की अनुमति, नवरात्रों के दौरान किए जाने वाले कार्यक्रम भी दिन में करने, अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोगों के शामिल न होने और राज्य में लॉकडाउन नहीं लगाने जैसे फैसले लिए।
 
मुख्यमंत्री ने कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर किसानों से आंदोलन खत्म करने की भी अपील की। उन्होंने राज्य में गेहूं खरीद केंद्र बढ़ाने के भी निर्देश दिए और साथ ही कहा कि जिलों की मंडियों में बिके गेहूँ का उठान 48 घंटे के भीतर नहीं कराने की जिम्मेदारी सम्बंधित जिला उपायुक्त की होगी। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

जॉर्जिया मेलोनी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं...

सेंसेक्स 1274 अंक उछला, फिर भी IT शेयरों ने बढ़ाई टेंशन! अगले हफ्ते बाजार में क्या होगा?

पार्टी लाइन से अलग हटे शशि थरूर! नाविकों के मुद्दे पर किया पीएम मोदी का समर्थन; बीजेपी बोली- राहुल गांधी का पर्दाफाश

NEET Re-Exam का 'ब्लंडर' : नागपुर के छात्र का सेंटर सीधे अबू धाबी! न पासपोर्ट, न पैसे, राहुल गांधी ने NTA को घेरा

मानसून में देरी के बीच गुजरात सरकार का बड़ा कदम, किसानों को अब 8 के बजाय मिलेगी 10 घंटे बिजली

अगला लेख