Biodata Maker

उत्तर प्रदेश में Corona से 89 और मरीजों की मौत, 709 नए मामले

Webdunia
बुधवार, 9 जून 2021 (23:15 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों दौरान कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 से कोविड-19 से 89 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में इस महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 21,516 हो गई है। वहीं इस अवधि में 709 नए मामले आने से कुल संक्रमितों की संख्या 17,00,476 तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में हुई 89 मौतों में कानपुर के 13, गोरखपुर- बरेली के सात-सात मरीज शामिल हैं। वहीं कोविड-19 मामलों में गोरखपुर के 38, गौतमबुद्ध नगर के 35, लखनऊ के 34 और मेरठ के 33 मरीज शामिल हैं।

बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 1706 रोगी ठीक हुए हैं जिन्हें मिलाकर अब तक 16,66,001 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। प्रदेश में इस समय 12,959 मरीज उपचाराधीन हैं।

महाराष्ट्र में Corona के 10989 नए मामले, 261 मरीजों की मौत : बुधवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 10,989 नए मामले आए तथा 261 मरीजों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में 16,379 मरीज ठीक भी हुए। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 58,63,880 और मृतक संख्या 1,01,833 हो गई है। महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों से संक्रमण के नए मामलों की संख्या 10 हजार के आसपास रह रही है। इससे पहले नौ मार्च को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 9927 नए मामले सामने आए थे।
ALSO READ: Coronavirus vaccine: क्या वैक्सीन का डोज लेने वाले नहीं फैला सकते हैं COVID-19?
राज्य में अब तक कुल 55,97,304 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,61,864 हो गई है। संक्रमण से ठीक होने की दर 95.45 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.74 प्रतिशत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के लिए 2,20,912 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक कुल 3,71,28,093 नमूनों की जांच हो चुकी है।
ALSO READ: वुहान में जन्मा Coronavirus! झेंग ली हैं जननी! नया दावा
इस दौरान राजधानी मुंबई में कोविड-19 के 785 नए मामले सामने आए जबकि 27 मरीजों की मौत हो गई। देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में कुल संक्रमितों की संख्या 7,12, 840 पहुंच गई जबकि मृतकों की तादाद 15,033 हो गई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp Data Privacy Case: सुप्रीम कोर्ट में Meta का हलफनामा, जानिए अब यूजर्स के डेटा और विज्ञापन शेयरिंग पर क्या बदलेंगे नियम

UP में स्वास्थ्य क्रांति : अब AI संभालेगा आपकी सेहत, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज के लिए बड़ी खुशखबरी

tejas fighter jet crash पर HAL का बयान, यह केवल जमीन पर हुई एक मामूली तकनीकी घटना थी

कानपुर हाईवे पर युवतियों ने किया नागिन डांस, पुलिस बनी 'सपेरा', दर्ज हुई FIR (वीडियो)

PRAHAAR : MHA की राष्ट्रीय आतंकवाद नीति जारी, जानिए कैसे होगी आपके हितों की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ में आग की लपटों में दफन हो गई 6 जिंदगियां, मृतकों में 6 माह की 2 जुड़वां बहनें

MP के 27 जिलों में बारिश का अलर्ट, कैसा है भोपाल-इंदौर समेत 5 बड़े शहरों का मौसम

AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन पर बवाल: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, कांग्रेस का पलटवार

LIVE: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी

गुजरात के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने IAS संदीप सांगले, चुनाव आयोग का आदेश जारी

अगला लेख