Publish Date: Wed, 09 Jun 2021 (20:36 IST)
Updated Date: Wed, 09 Jun 2021 (20:38 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी से जंग के बीच ब्लैक, व्हाइट और यलो फंगस ने मुसीबतों को और बढ़ा दिया इस बीच नया वायरस मिलने की खबर है।
मीडिया खबरों के मुताबिक गाजियाबाद में देश में पहला हर्पीज सिम्पलेक्स वायरस मिला है। इस खबर से हड़कंप मच गया है। यह एक मरीज में मिला है।
डॉक्टरों ने इसे बेहद खतरनाक बताया है। डॉक्टरों का कहना कमजोर इम्युनिटी और किसी अन्य बीमारी से जूझ रहे लोगों को यह वायरस अपनी चपेट में लेता है। इसे बहुत घातक बताया जा रहा है।