Hanuman Chalisa

उत्तर प्रदेश में Corona संक्रमण से 312 और मरीजों की मौत, 15747 नए मामले

Webdunia
शुक्रवार, 14 मई 2021 (18:00 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण से और 312 मरीजों की मौत हो गई, जबकि संक्रमण के 15747 नए मामले सामने आए हैं।

अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 312 मरीजों की मौत होने के साथ ही महामारी से राज्य में होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 16,958 हो गई है। उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण के 15,747 नए मामले आए हैं, जबकि अभी तक कुल 15,96,628 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

प्रसाद ने बताया कि पिछले 13 दिनों में राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1.17 लाख से अधिक की कमी आई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब कोविड-19 से मुक्त होने की दर 86.8 प्रतिशत है। अधिकारी ने बताया कि 30 अप्रैल को लगभग 3.10 लाख उपचाराधीन मरीज थे और वर्तमान में यह संख्या घटकर 1,93,815 रह गई है।
ALSO READ: इम्युनिटी बढ़ाने के लिए लोग अपना रहे हैं ये 7 तरह के उपाय
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 15,747 नए मामले आए, जबकि इस अवधि में 26,174 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में अब तक संक्रमण से मुक्त होने वाले रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 13,85,855 हो गई है। प्रसाद ने कहा कि अब तक राज्य में 4.41 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया है। इसमें बुधवार को परीक्षण किए गए 2.63 लाख से अधिक नमूने शामिल हैं।
ALSO READ: Coronavirus से जीतना है तो शामिल कर लीजिए इन 10 बातों को अपनी life में
उन्होंने कहा कि राज्य के फिलहाल संक्रमित लोगों में से 1,57,257 पृथकवास में हैं और घर पर रहकर ही स्‍वास्‍थ्‍य लाभ ले रहे हैं और बाकी लोगों का इलाज सरकारी और निजी अस्पतालों में हो रहा है। राज्य में चल रहे टीकाकरण अभियान के बारे में उन्होंने कहा कि कुल 1.44 करोड़ से अधिक खुराक दी गई, जिसमें 1.13 करोड़ से अधिक लोगों को पहली खुराक दी गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य के 18 जिलों में अभी तक 18 से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण चल रहा था और 17 मई से राज्य के 23 जिलों में टीकाकरण किया जाएगा।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

ममता बनर्जी को कोलकाता हाईकोर्ट से बड़ा झटका, ऋतब्रत बनर्जी ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष

गुजरात पर मेघ मेहरबान, बालासिनोर में हुई पौने 6 इंच बारिश, किसानों में खुशी की लहर

सपा में टूट का चेहरा बनेंगे सनातन पांडेय? राजभर के एक बयान से तेज हुई राजनीतिक अटकलें

LIVE: शिवसेना यूबीटी संसदीय दल की बैठक में 3 सांसद ही शामिल

विकसित गुजरात 2047 की ओर बड़ा कदम, राज्य के मेगा प्रोजेक्ट्स के लिए HUDCO देगा 1 लाख करोड़ का लोन

अगला लेख