Festival Posters

UP Coronavirus Update : उत्तर प्रदेश में 1 दिन में 6233 नए Corona मामले, 67 और लोगों की मौत

Webdunia
रविवार, 30 अगस्त 2020 (21:23 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 67 और मरीजों की मौत हो गई तथा वायरस से संक्रमण के 6233 नए मामले सामने आए। इस समय प्रदेश में 54,666 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमित होने के बाद पूरी तरह से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 1,67,543 है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोविड-19 के 67 और मरीजों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में राज्य में 6,233 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

प्रसाद ने बताया कि इस समय प्रदेश में 54,666 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमित होने के बाद पूरी तरह से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 1,67,543 है। इस तरह राज्य में कोविड-19 से मरीजों के ठीक होने की दर 74.25 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर घटकर 1.15 प्रतिशत हो गई है।
प्रसाद ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में 1,39,454 नमूनों की जांच की गई और अब तक प्रदेश में कुल 54,90,354 नमूनों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस महीने सबसे ज्यादा संक्रमण दर कानपुर नगर, गोरखपुर, लखनऊ, महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर में रही। सबसे कम संक्रमण दर बागपत, महोबा, हाथरस, संभल और हमीरपुर जिलों में है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

अभी डील करो वरना अंजाम बुरा होगा, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग

बड़बोले डोनाल्ड ट्रंप का दावा- मैंने 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई, 200% टैरिफ की धमकी से रुका भारत-पाक युद्ध

क्या Russia से भारत ने तेल खरीदना कर दिया बंद, रूसी विदेश मंत्रालय का पहली बार आया बयान

गुजरात में CCE भर्ती में 1180 पदों की वृद्धि, अब कुल 6550 पदों पर होगी भर्ती

गुजरात में नवजात शिशुओं की सुरक्षा के लिए 11 नई 'नियोनेटल एंबुलेंस' शुरू

अगला लेख