rashifal-2026

Uttar Pradesh Coronavirus Update : लखनऊ में 24 घंटे में मिले 629 नए Corona संक्रमित, राज्‍यभर में मरीजों की संख्‍या हुई 47878

Webdunia
मंगलवार, 11 अगस्त 2020 (01:39 IST)
4
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 629 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद जिले में कोविड-19 से पीड़ित सक्रिय मरीजों की तादाद 6337 हो गई है वहीं राज्य में 4197 नए मरीज मिलने से कुल संख्या बढ़कर 47878 हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में राज्य के अलग-अलग जिलों में कोरोना पीड़ित 51 मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद राज्य में जानलेवा बीमारी से मरने वालों की संख्या 2120 हो चुकी है। सबसे अधिक 273 मौतें कानपुर में हुई है, वहीं लखनऊ में 149,मेरठ में 116 और वाराणसी में 104 मरीज कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

कोरोना से लखनऊ के बाद सर्वाधिक संक्रमित जिला कानपुर है जहां फिलहाल 4860 मरीजों का उपचार किया जा रहा है वहीं वाराणसी में 2347,प्रयागराज में 1986,बरेली में 1753,गोरखपुर में 1685,अलीगढ़ में 1279 और जौनपुर में 1065 मरीज कोरोना की गिरफ्त से निकलने की कोशिश कर रहे हैं।

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर तथा लखनऊ में कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने तथा चिकित्सा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की कवायद के तहत जिलाधिकारी को सहयोग देने के लिए विशेष सचिव स्तर के दो-दो अधिकारी तैनात करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा वाराणसी, प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर तथा बहराइच में भी संबंधित जिलाधिकारी को सहयोग प्रदान करने के लिए विशेष सचिव स्तर का एक अधिकारी तैनात किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सभी प्रयास जारी रखे जाएं। कोरोनावायरस से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए जनता को निरन्तर जागरूक किया जाए। टीवी, रेडियो, समाचार पत्रों, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, पोस्टर बैनर आदि के माध्यम से लोगों को जानकारी प्रदान की जाए। मास्क के अनिवार्य उपयोग, दो गज की दूरी बनाए रखने के संबंध में लोगों को लगातार जागरूक किया जाए।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Budget 2026 : 9 बजट, 9 राज्यों की साड़ियां, निर्मला सीतारमण की साड़ी का 2026 में किस राज्य से था कनेक्शन

Stock Market Crash : बजट धमाका या बाजार को झटका, निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्वाहा, क्या STT बना विलेन, क्यों मचा शेयर बाजार में कोहराम

Budget 2026 Defence: रक्षा बजट में 1 लाख करोड़ का इजाफा, सेना की बढ़ेगी ताकत

Union Budget 2026-27 : Nirmala Sitharaman का बजट धमाका! 10 बड़े ऐलान जिन्होंने सबको चौंका दिया

Old vs New Tax Regime: बजट 2026 के बाद कौन सी टैक्स व्यवस्था है आपके लिए बेस्ट?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, बंगाल को बदनाम कर रही है भाजपा

अब मोहम्‍मद दीपक पर FIR, राहुल गांधी ने बताया देश का हीरो, क्‍या है कोटद्वार का ये पूरा सांप्रदायिक विवाद?

उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी की मार, जानिए द्रास से कारगिल और गुलमर्ग तक कैसा है मौसम?

क्या बांग्लादेश के लिए बड़ा झटका है निर्मला सीतारमण का बजट?

बजट के अगले दिन फिर धड़ाम हुआ सोना-चांदी, 2.42 लाख हुई सिल्वर, गोल्ड टूटकर 1.39 लाख पर आया

अगला लेख