biodatamaker
✕

Unlock MP की गाइडलाइन! सरकारी दफ्तर में 50 फीसदी कर्मचारी,शादी में 40 और अंतिम संस्कार में 20 लोगों को परमिशन,मॉल,टॉकीज रहेंगे लॉक

एक जून से होगा मध्यप्रदेश अनलॉक,31 मई को गाइडलाइन को होगा फाइनल एलान

विकास सिंह
गुरुवार, 27 मई 2021 (12:47 IST)
भोपाल। एक जून से अनलॉक होने जा रहे मध्यप्रदेश को किस तरह से खोला जाएगा इसकी गाइडलाइन तय हो गई है। प्रदेश को अनलॉक करने को लेकर बनाई गई मंत्रियों के सब कमेटी की बैठक में अनलॉक की गाइडलाइन को लेकर प्रारंभिक सहमति बन गई है। अब इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा कर सोमवार यानि 31 मई को होने वाली बैठक में गाइडलाइन को अंतिम मंजूरी दी जाएगी। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंत्री कमल पटेल, मीना सिंह मांडवे, बृजेंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह सिसोदिया, अरविंद भदौरिया और राज्य मंत्री हरदीप सिंह डंग और सुरेश धाकड शामिल रहे।
 
अनलॉक की संभावित गाइडलाइन 
 
1-सरकारी कार्यालय 50% फीसदी कर्मचारियों और 100 फीसदी अफसरों के साथ खुलेंगें।
2-शादी समारोह में वर-वधू पक्ष से 20-20 लोगों को शामिल होने की अनुमति।
3-अंतिम संस्कार और मृत्यु भोज में 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति।
4-राजनीतिक और धार्मिक आयोजन पूरी तरह बंद रहेंगे।
5-मंदिरों में एक समय में पुजारी के अतिरिक्त दो अन्य श्रद्धालु ही दर्शन कर सकेंगे।
6-सभी मॉल और टॉकीज बंद रहेंगे।
7-निर्माण कार्य और सर्विस प्रोवाइडर संबंधी गतिविधियां चालू होगी।
8-अन्य राज्यों के बॉर्डर पर सख्ती रहेगी। 
9-सभी तरह की आर्थिक गतिविधियों चालू होगी।
10-लोगों की भीड़ इक्ट्ठा होने से रोकने के लिए धारा-144 लागू रहेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

नवीनतम

भारत-पोलैंड के बीच गहरी हुई दोस्ती: पीएम मोदी बोले- रक्षा, स्पेस और ट्रेड में बढ़ेंगे नए अवसर

K. Annamalai Vs BJP: 'हर किसी को विदेशी एजेंट बताना बंद करो...' अन्नामलाई का भाजपा पर तीखा हमला, मचा बवाल!

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ नहीं चल रही बातचीत, जल्द होने वाला है कुछ बड़ा

LIVE: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की पीएम मोदी से मुलाकात

सोमनाथ में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम, 60 दिनों के लिए लागू हुए ये 3 प्रतिबंध

अगला लेख