Publish Date: Wed, 26 May 2021 (23:42 IST)
Updated Date: Wed, 26 May 2021 (23:46 IST)
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शाम प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इंदौर के साथ भोपाल में 1 जून से कर्फ्यू नहीं खुलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी शक्ति के साथ इस बात की कोशिश कर रहे हैं कि 1 जून से मध्य प्रदेश में जनजीवन सामान्य बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए, परंतु आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश के 7 जिलों में लॉकडाउन रहेगा।
शेष 45 जिलों में कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। इंदौर के अलावा भोपाल, सागर, रतलाम, रीवा, अनूपपुर तथा सीधी में लॉकडाउन जारी रहेगा।
इन जिलों की साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से अधिक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइड लाइन के अनुसार साप्ताहिक औसत संक्रमण की दर 5 प्रतिशत से कम होने की स्थिति में ही कर्फ्यू में ढील दी जा सकती है।
webdunia
Publish Date: Wed, 26 May 2021 (23:42 IST)
Updated Date: Wed, 26 May 2021 (23:46 IST)