Hanuman Chalisa

UGC ने विश्वविद्यालयों-कॉलेजों को फिर से खोलने के लिए जारी की गाइडलाइन

Webdunia
गुरुवार, 5 नवंबर 2020 (22:06 IST)
नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को फिर से खोलने के लिए गुरुवार को दिशा-निर्देशों को  अधिसूचित किया। कोविड-19 महामारी के कारण शिक्षण संस्थान मार्च से ही बंद हैं।
ALSO READ: आंध्रप्रदेश में स्कूल खुलने के बाद 262 छात्र और 160 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव
केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य केंद्रीय वित्त पोषित उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए परिसरों को फिर से खोलने का निर्णय उनके कुलपतियों और प्रमुखों पर छोड़ दिया गया है। दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि राज्यों के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए संबंधित राज्य सरकारों को फैसला करना होगा।
 
दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों सहित अन्य सभी संस्थानों के लिए संबंधित राज्य सरकारों के फैसलों के अनुसार कक्षाएं शुरू होंगी। विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से कहा गया है कि वे चरणबद्ध तरीके से परिसरों को खोलने की योजना बनाएं तथा ऐसी गतिविधियों पर जोर दें जिनमें कोरोना वायरस मानदंडों का पालन हो। इनमें सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग शामिल हैं।
 
दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि विश्वविद्यालय और कॉलेजों को तभी खोलने की अनुमति दी जाएगी, जब वे कंटेनमेंट जोन से बाहर हों। इसके अलावा कंटेनमेंट जोन में रहने वाले छात्रों और कर्मचारियों को कॉलेजों में जाने की अनुमति नहीं होगी।
 
इसके साथ ही छात्रों और कर्मचारियों को सलाह दी जाएगी कि वे कंटेनमेंट जोन में आने वाले  इलाकों का दौरा न करें। विश्वविद्यालय और कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों को  आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

नवीनतम

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

जालौन के पिछड़ेपन के जिम्मेदार अब घड़ियाली आंसू बहाकर युवाओं को गुमराह कर रहे

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

CJP का आंदोलन खत्म, साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉकरोचों का ऐलान, सभी प्रदर्शनकारी घर जाएं

अगला लेख