Hanuman Chalisa
✕

कोरोनावायरस Live Updates : ब्रिटेन के मंत्री ने भारी जुर्माने के बारे में चेताया, इंग्लैंड में दूसरा लॉकडाउन शुरू

Webdunia
गुरुवार, 5 नवंबर 2020 (21:40 IST)
भारत में बुधवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित लोगों की संख्या साढ़े 83 लाख के पार (83.58 लाख) पहुंच गई लेकिन राहत की बात यह है कि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 5.25 लाख के करीब रह गई। दूसरी ओर अमेरिका में एक बार फिर कोरोना का कहर बढ़ता दिखाई दे रहा है। कोरोना वायरस से जुड़ी हर जानकारी... 
 

09:59 PM, 5th Nov
ब्रिटेन की सरकार ने लोगों को लॉकडाउन नियमों के उल्लंघनों को लेकर भारी जुर्माना लगाए जाने की गुरुवार को चेतावनी दी। कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के प्रयास में इंग्लैंड में दूसरा लॉकडाउन शुरू हुआ जिसके कम से कम 2 दिसम्बर तक चलने की उम्मीद है। ब्रिटेन के न्याय मंत्री रॉबर्ट बकलैंड ने कहा कि देश के पुलिस बल पुलिसिंग के सिद्धांत का पालन करना जारी रखेंगे लेकिन वे नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे और आवश्यक होने पर जुर्माना भी लगाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को घरों पर रहने के लिए कहा गया है। उनसे कहा गया है कि जरूरी काम होने पर या आवश्यक वस्तुएं लेनी हो तभी बाहर निकलें। सभी गैर-जरूरी दुकानों, पब, बार, रेस्तरां और जिमों को बंद करने का आदेश दिया गया है। लॉकडाउन संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर 200 पाउंड का जुर्माना है और बड़ी सभाओं के आयोजकों को 10,000 पाउंड के जुर्माने का सामना करना पड़ेगा।

01:07 PM, 5th Nov
-दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण कोविड-19 की स्थिति बिगड़ रही है: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
-ओडिशा में कोविड-19 के 1,385 नए मरीजों के सामने आने के साथ गुरुवार को राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,97,274 तक पहुंच गई।

12:03 PM, 5th Nov
-राजस्थान के पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उपमंत्री ललित भाटी का कोरोना से निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे।
-मंगलवार रात गंभीर हालत में उन्हें स्थानीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने बुधवार रात 10 बजे अंतिम सांस ली।
-बताया जा रहा है कि उनके पुत्र की रिपोर्ट भी पोजिटिव आई है तथा पत्नी एवं बहु भी संक्रमित हैं।

11:39 AM, 5th Nov
-अरुणाचल प्रदेश में 77 और लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 15,160 हो गई।
-तेलंगाना में कोरोना संक्रमण के 1,539 नए मामले सामने आए और कोविड-19 से 5 और मरीजों की मौत हो गई।

11:13 AM, 5th Nov
-केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर आने की उम्मीद नहीं। भारत दिखाएगा कोरोना से कैसे ‍निपटेंं?
-अर्थव्यवस्था को लेकर अच्छी खबर आ रही है।
-भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार चार नवम्बर तक कुल 11,42,08,384 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 12,09,425 नमूनों का परीक्षण बुधवार को ही किया गया।

10:23 AM, 5th Nov
-केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में कोविड-19 के 50,210 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 83,64,086 हो गए। वहीं 704 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,24,315 हो गई।
-देश में अभी 5,27,962 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है। वहीं 77,11,809 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। 
 

08:16 AM, 5th Nov
-अमेरिका में पहली बार एक दिन कोरोना वायरस (कोविड-19) के 1,00,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।
-अमेरिका में इस महामारी से अब तक 94,45,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 2,32,500 से अधिक लोगों ने जान गंवाई है।

08:16 AM, 5th Nov
-ब्रिटेन में हाउस ऑफ कॉमन (संसद के निचले सदन) में सांसदों ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए एक महीने तक राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू करने के पक्ष में मतदान किया है।
-सदन में बुधवार को अपराह्न में हुई वोटिंग के दौरान 38 के मुकाबले 516 मतों से इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। ब्रिटेन में लॉकडाउन गुरुवार से प्रभावी होगा।
-नए एहतियाती कदम के तहत गैर-जरूरी व्यवसायों और सेवाओं, जैसे रेस्तरां और बार को बंद करने का प्रावधान है। साथ लोगों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा को सीमित करें और जब तक आवश्यक न हो, यात्रा न करें।

08:15 AM, 5th Nov
-तेलंगाना के निजामाबाद में कोविड-19 से संक्रमित एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया और 12 दिन के सफल इलाज के बाद उन सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
-असम के परिवार एवं कल्याण मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने बताया कि राज्य में 115 दिन बाद कोविड-19 से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई।
-विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को बताया कि भारतीय नौसेना के जहाज (आईएनएस) ऐरावत ने कोविड-19 राहत मदद के तहत 100 मीट्रिक टन खाद्य पदार्थ सूडान पहुंचाया।
 

08:15 AM, 5th Nov
-बुधवार देर रात तक भारत में संक्रमण के 46,051 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों का कुल आंकड़ा 83,59,448 हो गया है और मृतकों की संख्या 436 और बढ़कर 1,24,086 हो गई।
-देश में नए मामलों की तुलना में इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। 52,453 और मरीजों के स्वस्थ होने से अब तक 77,07,210 लोग इस बीमारी से मुक्ति पा चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

नवीनतम

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख