dharma sangrah

Lockdown : आर्थिक और मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं टीवी कलाकार

Webdunia
सोमवार, 25 मई 2020 (20:42 IST)
मुंबई। 2 महीनों से देश में चल रहे लॉकडाउन के प्रभाव से टेलीविजन कलाकार भी नहीं बच पाए हैं। कई आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो कुछ अवसाद और आत्महत्या के विचार आने जैसी मानसिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं क्योंकि बकाया राशि मिलने के लिए इंतजार इस उद्योग में 90 दिन के भीतर भुगतान करने के नियम से भी आगे बढ़ चला है और शूटिंग भी रोक दी गई है या रद्द कर दी गई है।

टेलीविजन अभिनेता ज़ान खान ने कहा, मैं हम सभी के लिए बहुत डरा हुआ हूं।अपने और अपने साथियों के लिए उनका यह डर ग्लैमर इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई को उजागर करता है। उनकी इस चिंता से कई अभिनेताओं ने सहमति जताई। टीवी सीरियलों को चलाने के लिए इन कलाकारों को दिन में 12-15 घंटे काम करना पड़ता है।

मनोरंजन जगत में 90 दिन में भुगतान का नियम हमेशा से कठिन रहा है लेकिन 25 मार्च से चले आ रहे इस लॉकडाउन के कारण बिना आमदनी के मुंबई जैसे महंगे शहर में किश्तें, किराया, भोजन आदि के खर्चें उठाना नामुमकिन सा हो गया है।

इन कलाकारों की चिंता तब और बढ़ गई, जब 15 मई को 'आदत से मजबूर' के अभिनेता मनमीत ग्रेवाल ने अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके दोस्त और निर्माता मनजीत सिंह राजपूत ने बताया था कि 32 वर्षीय अभिनेता आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और अवसाद में भी था।
जान ने कहा कि उनके शो 'हमारी बहू सिल्‍क' के एक साथी अभिनेता ने भी बकाया वेतन ना मिलने के कारण आत्महत्या करने की सोची। जी टीवी के इस शो के कलाकारों और अन्य कर्मचारियों ने कहा कि वे लगभग एक साल से अपना बकाया पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

नवीनतम

देवभूमि में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से किया अभिनंदन, CM धामी ने परोसा भोजन

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहा विपक्ष : CM योगी

कल का मौसम : 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP से बिहार और केरल तक IMD की चेतावनी

MP-CG में Jio का जलवा! ब्रॉडबैंड ग्राहक 21 लाख के पार, नए सस्ते Wi-Fi और TV कॉम्बो प्लान लॉन्च

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

अगला लेख