Hanuman Chalisa

तारेक फतेह के ‘कोरोना स्‍वागत’ पर भड़क गए जावेद, तो यूजर्स ने द‍िए जवाब

नवीन रांगियाल
ट्व‍िटर पर तारिक फतेह के एक ट‍िकटॉक वीडि‍यो शेयर करने के बाद गीतकार और तारेक फतेह आमने-सामने आ गए। जो वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है, उसमें तीन मुस्लिम युवक इंड‍िया में कोरोना का वेलकम करते सुनाई देर रहे हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए तारिक ने चुटकी ली है। तारिक ने लिखा कि ‘भारतीय मुस्लिम युवक इंडिया में कोरोना वायरस का वेलकम कर रहे हैं।’
तारेक के इस कैप्‍शन पर जावेद अख्तर भड़क गए। उन्‍होंने फतेह को जवाब देते हुए लि‍खा- यह अपमान है जो बर्दाश्त करने लायक नहीं है।

दरअसल, इस टिकटॉक वीडियो में तीन मुस्लिम युवक कहते हैं क‍ि ‘वेलकम टू इंडिया करोना, हमसे नागरिकता का सबूत मांगने वालों मेरे रब की एनआरसी लागू हो गई है। अब वही फैसला करेगा कि कौन रहेगा और कौन जाएगा’

इस पर तारेक फतेह ने लिखा था क‍ि देख लो भारतीय मुस्लिम युवक भारत में कोरोना का स्वागत कर रहे हैं। उनके मुताबिक अल्लाह उन्हें प्रोटेक्ट कर रहा है। औऱ नॉन मुस्लिम्स का खात्मा कर रहा है।

ज‍िसके जवाब में उन्‍होंने कहा क‍ि ‘तारिक साहब संसार में हर कम्यूनिटी में लोगों में पागलपन है। लेक‍िक आप कुछ लोगों की वजह से पूरे समुदाय पर आरोप नहीं लगा सकते। जब आप ऐसे लोगों की आलोचना करते हैं तो मैं आपके साथ हूं, लेकिन आपका इन्‍हें इंडियन मुस्लिम कहना सही नहीं है। यह बर्दाश्त करने लायक नहीं है, यह अपमानजनक है।
दोनों के आमने सामने आने के बाद लोगों ने भी तारेक फतेह का साथ दि‍या। एक यूजर ने कहा क‍ि सब मुसलमान ऐसे नही होते! कुछ जैसे कि जिसने इंदौर में मेडिकल टीम पर हमला क‍िया। जिसने गुजरात में पुलिस पर पत्थर मारे। जो दिल्ली में डॉक्‍टरों पर थूक रहे हैं। कोरोना के मरीज और यह सब देखकर भी चुप रहेने वाले और उनका सपोर्ट करने वालों की दुर्भाग्‍य से तादाद ज्यादा है।
एक यूजर ने जवाब देते हुए कहा क‍ि जब हमने कनि‍का कपूर को कोसा। और उस पर एफआईआर हो गई। जब हमने तब्लीगी जमात को कोसा तो हिन्दू मुसलमान कैसे हो गया।
एक यूजर ने कहा क‍ि जावेद साब के भीतर का मुसलमान फ‍िर से जाग गया, जैसे उनके पूर्वज 1946 में आजाद मुल्क पाकिस्तान के लिए लड़े थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

ममता बनर्जी को कोलकाता हाईकोर्ट से बड़ा झटका, ऋतब्रत बनर्जी ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष

गुजरात पर मेघ मेहरबान, बालासिनोर में हुई पौने 6 इंच बारिश, किसानों में खुशी की लहर

सपा में टूट का चेहरा बनेंगे सनातन पांडेय? राजभर के एक बयान से तेज हुई राजनीतिक अटकलें

LIVE: शिवसेना यूबीटी संसदीय दल की बैठक में 3 सांसद ही शामिल

विकसित गुजरात 2047 की ओर बड़ा कदम, राज्य के मेगा प्रोजेक्ट्स के लिए HUDCO देगा 1 लाख करोड़ का लोन

अगला लेख