suvichar
✕

दुन‍िया की सबसे खतरनाक सड़कों पर पहले नशा बांटते थे अब भूखों को बांटते हैं भोजन

नवीन रांगियाल
यह दक्षि‍ण अफ्रीका का सबसे खतरनाक इलाका है, क्‍योंक‍ि यहां ड्रग सप्‍लाय का धंधा होता है, बस्‍ति‍यों पर कब्‍जे के ल‍िए आए दि‍न गैंगवार होती है। अब तक यहां कई हत्‍याएं हो चुकी हैं और इन्‍हीं अपराधों की वजह से कई गैंगस्‍टर जेलों में बंद हैं।

ड्रग माफि‍याओं और उनके गुर्गों का मकसद स‍िर्फ एक ही है, अफ्रीका के इन गल‍ियों में ड्रग का अपना धंधा और ज्‍यादा से ज्‍यादा मजबूत करना और फैलाना। यानी बस्‍त‍ियों के ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों के हाथों में नशा बांटना, उन्‍हें उसकी लत लगाना।

इंटरनेशनल मीड‍िया र‍िपोर्ट के मुताबकि दक्षि‍ण अफ्रीका के इस धंधे को यहां की पुल‍िस और म‍िल‍िट्री फोर्स भी अब तक न‍ियंत्र‍ित नहीं कर पाई है।

लेक‍िन दुन‍िया की सबसे खतरनाक इन सडकों पर अब तस्‍वीर कुछ बदली-बदली सी नजर आ रही है। मानवीयता का एक नया चेहरा उजागर हो रहा है। जो सबको हैरान करने वाला और एक नई उम्‍मीद जगाने वाला दृश्‍य है। 
दरअसल, जो काम सरकार, पुल‍िस और म‍िल‍िट्री नहीं कर पाई, वो काम कोरोना वायरस ने कर दि‍खाया है।

दरअसल, इन द‍िनों लॉकडाउन में लोग भूखों मर रहे हैं, ऐसे में ये गैंगस्‍टर भी भूख से परेशान हो गए। कई माफ‍ियाओं ने दूसरे लोगों को फोन कर बताया क‍ि वे भूख से मरे जा रहे हैं। बस यहीं से गैंगस्‍टर की ज‍िंदगी में बदलाव आना शुरू हो गए। उन माफ‍ियाओं का मीड‍िया को कहना था क‍ि जब वे भूख से इतने परेशान हैं तो बाकी आम लोगों का क्‍या हाल होगा। बस, यही सोचकर जो लोग पहले नशा बांटते थे, उन्‍होंने यहां भोजन के पैकेट बांटना शुरू कर द‍िया है।

दक्षि‍ण अफ्रीका में जो गलि‍यां पहले नशे के ल‍िए बदनाम थी अब वहां वही ड्रग डिस्‍ट्रीब्‍यूटर भोजन बांटने का परोपकार का काम कर रहे हैं।

बीबीसी ने ऐसे माफि‍याओं से बात भी की ज‍िसमें उन्‍होंने स्‍वीकार क‍िया क‍ि बाद में क्‍या होगा यह तो नहीं पता, भगवान ही आगे भी कोई रास्‍ता नि‍कालेगा, फ‍िलहाल यहां संघर्ष विराम है और वे लोगों को खाना भेज रहे हैं।

आमतौर पर गैंगवार और नशे का कारोबार देखने वाले यहां के स्‍थानीय लोग यह बदला हुआ नजारा देखकर फ‍िलहाल खुश हैं। उनका कहना है क‍ि ये लोग दुनि‍या के सबसे अच्‍छे ड‍िस्‍ट्रीब्‍यूटर हैं, पहले नशा बांटते थे, लेक‍िन अब कोराना की वजह से लॉकडाउन में भोजन और जरुरी सामान सप्‍लाय कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

नवीनतम

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

Gwalior Accident : हादसे के बाद CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, CSP हटाए गए, 8 सस्पेंड, मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख

Meerut News : खादी के कपड़ों से मिट्टी के बर्तनों तक, मेरठ की प्रदर्शनी में दिखी स्वदेशी उत्पादों की चमक

Navratri Special : मां के हौसले से स्टार्टअप बना 'Hostels Near Me', यूपी सरकार ने दी आर्थिक मदद

अगला लेख