सुपर स्टार धर्मेंद्र ने बताया Lockdown में जिंदगी जीने का तरीका

Webdunia
रविवार, 3 मई 2020 (22:22 IST)
मुंबई। अभिनेता धर्मेन्द्र का मानना ​​है कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए हमें जीवन को साधारण तरीके से जीने का महत्व सीखना चाहिए। 84 वर्षीय धर्मेंद्र का मानना ​​है कि लोगों को लॉकडाउन को ‘सकारात्मक’ रूप से लेना चाहिए।
 
अभिनेता ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि लॉकडाउन के कारण कोई प्रदूषण नहीं है, ताजी हवा है, आकाश इतना साफ है, सब कुछ सुंदर दिख रहा है। मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई क्योंकि यह हमें उस समय की याद दिलाता है जो हमने जिया है। हम सभी को लॉकडाउन को सकारात्मक रूप से लेना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि मैं जीवन को इस तरह जी रहा हूं और मैं इसको लेकर बहुत खुश हूं। मैं शहर में तब आया जब काम (फिल्मों की ओर इशारा करते हुए) था और जब नहीं है तो मैं यहां अपने फार्महाउस में खुश हूं। मेरा जन्म खुशियां देने, मनोरंजन करने और सभी को प्रेरित करने के लिए हुआ है।
 
अभिनेता का मानना ​​है कि यह महामारी मनुष्यों के कृत्यों का परिणाम है और अब जीवित रहने का एकमात्र तरीका प्रकृति के साथ समन्वय में रहना है।
 
उन्होंने कहा कि यह धरती मां का हमारे चेहरे पर एक बहुत करारा तमाचा है। हमें प्रकृति से प्रेम करने और उसका पोषण करने की आवश्यकता है। यह वायरस हमारे कारण आया है और हम अपने कृत्यों के कारण पीड़ित हैं। 
 
उन्होंने कहा कि मुझे आशा है कि लोग समझेंगे और बहुत-सी अनावश्यक चीजों की कटौती करेंगे और लालची नहीं बनेंगे और जो उनके पास है, उससे खुश रहेंगे। कम हमेशा अच्छा होता है। सादगी जीवन जीने का तरीका होना चाहिए। सभी को इसका पालन करना चाहिए। यह जीवन के लिए एक सबक है। 
 
बॉलीवुड की भागदौड़ वाली जिंदगी से दूर धर्मेंद्र अपना ज्यादातर समय लोनावाला के अपने फार्महाउस में बिताते हैं। अभिनेता अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हैं जिसमें वे अपने फार्महाउस पर उगाई सब्जियां और फल दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि वे खेती से प्यार करते हैं और अपने सादगी भरे जीवन का आनंद लेते हैं, जो उन्हें सुकून देता है।
 
अभिनेता भारतीय सिनेमा के दो दिग्गजों - इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन से दुखी हैं। उनका मानना ​​है कि मृत्यु अवश्यंभावी है, लेकिन जो लोग विदा हो गए हैं उनके जीवन से सीखना चाहिए।
 
 उन्होंने कहा कि जब किसी परिवार में किसी का जन्म होता है तो हम खुश होते हैं लेकिन जब कोई हमें छोड़कर जाता है तो हम रोते हैं और शोक मनाते हैं। हम मौत से कुछ नहीं सीखते। मेरा मानना ​​है कि हर मौत हमें कुछ सिखाती है। यह प्यार और एकता में रहने के बारे में है लेकिन हम सभी इसे भूल जाते हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या अब्दुल्ला परिवार अपना किला वापस पा लेगा या एक नया अध्याय लिखा जाएगा?

नितिन गडकरी को विपक्षी नेता ने दिया था पीएम पद का ऑफर, केंद्रीय मंत्री ने किया बड़ा खुलासा

8 महीने से धरती से 400 KM दूर अंतरिक्ष में किन कठिनाइयों से जूझ रही हैं सुनीता विलियम्स, प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

Electric Scooter CRX : 79999 रुपए कीमत, 90km की रेंज, 55 KM की टॉप स्पीड, ऐसा क्या खास है इलेक्ट्रिक स्कूटर में

आरक्षण को लेकर PM मोदी का हरियाणा में बड़ा बयान, पंडित नेहरू का क्यों लिया नाम

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड में पीएम मोदी ने दी 6 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, 4 राज्यों को फायदा

शिंदे के सियासी गुरु दिघे की तस्वीर के सामने पैसों की बरसात, 2 शिवसेना पदाधिकारी बर्खास्त

वंशवाद की बेल, कई नेताओं के बच्‍चे भी हैं कश्‍मीर के चुनाव मैदान में

राजस्थान में दर्दनाक हादसा, देवास से खाटू श्याम मंदिर जाते समय 6 श्रद्धालुओं की मौत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हिन्दी दिवस पर की बड़ी घोषणा

अगला लेख
More