biodatamaker

कन्नौज में कूड़े के ढेर से मिलीं कोविशील्ड की शीशियां

Webdunia
शनिवार, 30 अप्रैल 2022 (16:15 IST)
कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविशील्ड टीके की कई शीशियां (वायल) कूड़े के ढेर में पाये जाने का मामला सामने आया है। दूसरी तरफ टीके की दूसरी खुराक लगे बिना ही लोगों की मोबाइल पर दूसरी खुराक लगाये जाने की सूचना आने की भी शिकायत मिली है।
 
कोविशील्ड टीके (वैक्सीन) की कई शीशियां जलालाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में कूड़े के ढेर में मिलीं। इसके अलावा टीके की दूसरा खुराक लगे बिना मोबाइल पर संदेश आने की शिकायत ग्रामीणों ने की है।
 
इस संबंध में सीएचसी के अधीक्षक डॉ. महेन्द्र भान सिंह ने कहा कि एक शीशी में दस मरीजों की खुराक होती है। कई बार 5,6 लोगों को खुराक लगाई जाती है और तीन चार घंटे के बाद कोई अन्य मरीज नहीं आता है, तो शीशी को हटा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि नियम यह भी है कि 10 लोग हो जाने के बाद ही शीशी खोलकर सभी को एक साथ वैक्सीन लगाई जाए।
 
जलालाबाद क्षेत्र के तिलपई गांव के रहने वाले विमल यादव और निर्मल कुमार ने बताया कि उन्हें कोरोना की दूसरी खुराक नहीं लगी, लेकिन उनकी मोबाइल पर दूसरी खुराक लगने का संदेश आ गया। इसी तरह जलालाबाद की पूनम देवी ने बताया कि उनके पति अजय कुमार दूसरी डोज लगवाने सीएचसी गए तो वहां कर्मचारियों ने बता दिया कि उनको वैक्सीन लग चुकी है।
 
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि यह गंभीर मामला है और इस मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख