Hanuman Chalisa

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के बाद अब Corona virus से निपट रहे हैं सुरक्षा बल

भाषा
शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (15:59 IST)
रायपुर। दक्षिण छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में सुरक्षा बल केवल नक्सलियों से नहीं बल्कि कोरोना वायरस प्रकोप से भी निपट रहे हैं। यह बात एक अधिकारी ने शनिवार को कही। अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों से कहा गया है कि वे शिविरों में रहने के दौरान और जब वे अभियान पर निकलें तो अतिरिक्त सावधानी बरतें और प्रोटोकॉल का पालन करें।
ALSO READ: छत्तीसगढ़ सरकार का फैसला, गरीबों को फ्री मिलेगा 2 माह का चावल
पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी. ने कहा कि बस्तर संभाग में अभी तक कोविड​​-19 के किसी भी मामले का पता नहीं चला है, लेकिन सुरक्षा बलों को सुरक्षित रखने के लिए कुछ खास निर्देश जारी किए गए हैं।उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के लिए यह एक नई स्थिति है, जो 3 दशक से अधिक समय से क्षेत्र में नक्सल समस्या से जूझ रहे हैं। 
 
वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस समय हम 2 चीजों से निपट रहे हैं- नक्सलियों और कोरोना वायरस से। बस्तर संभाग में राज्य पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की विभिन्न इकाइयां सहित कम से कम 80,000 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। इस बस्तर संभाग में बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले आते हैं। नक्सल निरोधक अभियानों के लिए लगभग 40,000 वर्ग किलोमीटर में फैले इस क्षेत्र में सुरक्षा बलों के लगभग 135 शिविर हैं। 
 
 
उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के अलावा छुट्टी के बाद ड्यूटी पर आने वाले कर्मियों में से जिनमें ड्यूटी फिर से शुरू करने से पहले कोरोना वायरस के लक्षण दिखेंगे, उन्हें पृथक कर दिया जाएगा। पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी शिविरों का दौरा कर रहे हैं और संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए कर्मियों को जरूरी कदमों के बारे में जागरूक कर रहे हैं।
ALSO READ: छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में 2 जवान शहीद
उन्होंने कहा कि सभी शिविरों में मास्क, हैंड सेनिटाइजर और हैंडवॉश दिए गए हैं। बस्तर संभाग के कई जिले आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र सहित पड़ोसी राज्यों के साथ सीमाएं साझा करते हैं, जहां बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग काम के लिए जाते हैं।
 
इस बीच स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार लॉकडाउन के बाद पड़ोसी राज्यों से अपने गांवों में लौटने वाले मजदूरों की आवाजाही काफी बढ़ गई है जिससे सामुदायिक संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि स्थिति को ध्यान देते हुए हम पड़ोसी राज्यों के पुलिस और नागरिक अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं और जहां तक संभव हो अंतरराज्यीय आवागमन पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रहे हैं।
 
अंतरराज्यीय सीमाओं पर अस्थायी शिविर स्थापित किए गए हैं ताकि पड़ोसी राज्यों से लौटने वाले लोगों को उनके अपने घरों में जाने से पहले रखा जा सके। उन्होंने कहा कि बस्तर में ग्रामीण लॉकडाउन के नियमों का पालन कर रहे हैं और आवश्यक वस्तुओं को बेचने वाली दुकानों को छोड़कर सभी स्थानीय बाजार बंद हैं। 
 
पिछले महीने सुकमा जिले में तैनात सीआरपीएफ के एक जवान की कोरोना वायरस के संभावित संपर्क के लिए जांच की गई थी, लेकिन बाद में उसके संक्रमित नहीं होने की बात सामने आई थी। राज्य में अब तक सामने आए कोविड​​-19 के 9 मामलों में से 4 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ साइबर सेल को मिली बड़ी सफलता, 2026 में 365 पीड़ितों को लौटाए 1.90 करोड़, 40 अभियोग दर्ज, 40 अपराधी कानून के शिकंजे में

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

दतिया उपचुनाव में समर्थकों से बोले नरोत्तम मिश्रा, किसी की हिम्मत नहीं मेरे कार्यकर्ता का नुकसान करें दें?

सोनम, सिया के बाद अब समि‍ता! इश्क में अंधी महिला अधिकारी ने 4 लाख की सुपारी देकर कराया पति का कत्ल

TRAI का Data Service से जुड़ा नया अलर्ट, कीपैड फोन यूजर्स को भेजे नए मैसेज में क्या है

अगला लेख