Hanuman Chalisa

कोरोना वायरस की मार, अमेरिका में 7 लाख लोग बेरोजगार

भाषा
शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (15:48 IST)
वाशिंगटन। कोरोना वायरस की मार से लागू बंदी के बीच अमेरिका अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। आंकड़ों से पता चलता है पिछले महीने यानी मार्च में अमेरिकी कंपनियों ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया।
 
श्रम विभाग के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसर मार्च में अमेरिका में रोजगार 7,01,000 घट गया। देश में बेरोजगारी की दर बढ़कर 4.4 प्रतिशत पर पहुंच गई।
 
विभाग ने स्वीकार किया है कि उसके सांख्यिकी आंकड़ों में संभवत: कोविड-19 के पूरे नुकसान को शामिल नहीं किया जा सका है। विभाग ही पहली बार बेरोजगारी लाभ का दावा करने वालों की संख्या पर साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसर मार्च के आखिरी दो सप्ताह में एक करोड़ से अधिक लोगों ने अपना रोजगार गंवाया है।
 
दुनियाभर में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर दस लाख हो गई है। इनमें से करीब ढाई लाख मामले अमेरिक के हैं। अमेरिका में इस महामारी से अब तक 6,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इससे अमेरिका के शहर भूतिया नगर में बदल चुके हैं और अधिकारियों लोगों और अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान पर अंकुश लगाने के तरीके ढूंढ रहे हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

नवीनतम

ब्रिटिश सरकार भारत को क्यों नहीं लौटाएगी सरस्वती प्रतिमा और कोहिनूर हीरा?

5,000 किलोमीटर की फ्लाइटों पर ईयू का उत्सर्जन शुल्क

जंतर-मंतर पर भारी छात्र प्रदर्शन: दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें अभी क्या हाल है

LIVE: लगातार तीसरे दिन भी नहीं चली संसद, पटना में छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज

CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो ने 16 स्टेशन किए बंद, सफर से पहले जरूर देखें पूरी लिस्ट

अगला लेख