Biodata Maker

COVID-19 : मुंबई में सीरो सर्वे का दूसरा चरण प्रारंभ

Webdunia
सोमवार, 10 अगस्त 2020 (21:35 IST)
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने यह पता लगाने के लिए कि कोविड-19 कितना फैला है तथा कितने लोगों में इस रोग के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित हुई है, शहर में सोमवार से सीरो-सर्वे अध्ययन का दूसरा चरण शुरू कर दिया।

महानगर पालिका के एक अधिकारी ने बताया कि इसमें एफ-नॉर्थ (दादर, माटुंगा तथा धारावी), एम-वेस्ट (देवनार और गोवांदी) तथा आर-नॉर्थ (दहिसर) वार्ड में सर्वे किया जाएगा। पिछले महीने इन्हीं इलाकों में ऐसा ही सर्वे किया गया था। उन्होंने बताया कि इस अध्ययन से पता चल पाएगा कि संक्रमण कितना फैला है तथा सामूहिक प्रतिरोधक क्षमता (हर्ड इम्युनिटी) के बारे में भी जानकारी मिलेगी।

अतिरिक्त निकाय आयुक्त सुरेश काकानी ने बताया कि सर्वे के संबंध में कागजाती कार्रवाई आज से शुरू हो गई। सबकुछ तय योजना के मुताबिक चलता है तो सर्वे 12 दिन में पूरा हो जाएगा। सीरोलॉजिकल सर्वे में किसी भी संक्रमण के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित होने का पता खून की जांच से लगाया जाता है।
जुलाई माह के पहले पंद्रह दिन में हुए सीरो सर्वे में पता चला था कि मुंबई के तीन निकाय वार्डों की झुग्गी बस्ती में रहने वाली 57 फीसदी आबादी तथा गैर झुग्गी इलाकों में रहने वाले 16 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी विकसित हो चुकी है। इसमें शहर में कोविड-19 के बिना लक्षण वाले संक्रमण के अधिक व्याप्त होने की जानकारी भी मिली थी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साइबर पंजीयन कार्यालय का किया शुभारंभ

गुजरात बजट सत्र की शुरुआत, पूर्णेश मोदी बने डिप्टी स्पीकर, जानें क्यों अहम है यह नियुक्ति

X का सर्वर हुआ डाउन, APP और वेबसाइट पर यूजर्स को परेशानी

मेरठ जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर खाली- सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

भारत में रहने वाला हर व्यक्ति हिन्दू : भागवत

अगला लेख