biodatamaker

Corona effect : MP में नहीं खुलेंगे 8वीं तक के स्कूल, सरकार नहीं लेना चाहती जोखिम

Webdunia
रविवार, 11 अक्टूबर 2020 (16:21 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदर सिंह परमार ने कहा कि कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के मद्देनजर प्रदेश में आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए स्कूल फिलहाल नहीं खुलेंगे।

केन्द्र सरकार द्वारा हाल ही में जारी अनलॉक-5 के दिशा निर्देशों के अनुसार, स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थाएं 15 अक्टूबर से निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर फिर से खोले जा सकते हैं।

परमार ने कहा, माध्यमिक स्कूलों में छोटे बच्चे होते हैं और हम जोखिम नहीं ले सकते। इसलिए प्राथमिक (पहली से पांचवीं) और माध्यमिक पाठशालाओं (छठी से आठवीं) को हम अभी खोलने नहीं जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार भी स्कूल खोलने का जोखिम लेने के पक्ष में नहीं है।

परमार ने बताया कि राज्य में कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करते हुए 21 सितंबर से सीमित छात्रों के साथ कक्षा 9वीं से 12वीं के लिए स्कूलों को आंशिक रूप से खोला गया है और उनमें आने वाले छात्रों की संख्या थोड़ी-बहुत बढ़ाई जा सकती है।

उन्होंने कहा कि यदि अभिभावक अपने बच्चे को स्कूल नहीं भेजना चाहते हैं या बच्चा भीड़ में स्कूल नहीं आना चाहता है तो हम उन्हें बाध्य नहीं करेंगे। कक्षा सातवीं की एक छात्रा के पिता अनूप दत्ता ने कहा, कोरोनावायरस संक्रमण के नए मामले निरंतर बढ़ रहे हैं और जब तक इस पर नियंत्रण नहीं हो जाता, तब तक मैं अपनी बेटी को स्कूल नहीं भेजूंगा।
D
भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना के अनुसार, 132 राजकीय हाईस्कूल और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 40,000 छात्रों में से केवल 5,000 छात्रों के अभिभावकों ने अपने बच्चों को आंशिक रूप से खुले स्कूलों में भेजने की सहमति दी है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

नवीनतम

सुनेत्रा पवार को 'गूंगी गुड़िया' कहने पर गरमाई महाराष्ट्र की सियासत, CM फडणवीस का कांग्रेस पर तीखा हमला

LIVE: संसद में गतिरोध जारी, लोकसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित

UPI यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! 2000 रुपए से ऊपर के बिजनेस पेमेंट पर लग सकता है MDR चार्ज, जानिए किस पर पड़ेगा असर

स्पेन में मोरक्को से घुसपैठ, यूरोपीय संघ में मचा हड़कंप

असम में बाढ़ का तांडव और केरल में रेड अलर्ट: क्या फिर मंडरा रहा है बड़ा खतरा? जानिए आज के मौसम का पूरा हाल!

अगला लेख