हिन्दी के प्रख्यात कवि व पत्रकार मंगलेश डबराल का Coronavirus से निधन

Webdunia
बुधवार, 9 दिसंबर 2020 (23:29 IST)
नई दिल्ली। हिन्दी के प्रख्यात कवि, पत्रकार व साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित मंगलेश डबराल का बुधवार को कोरोनावायरस संक्रमण से निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। करीब 12 दिन पहले कोरोनावायरस संक्रमण की चपेट में आए डबराल ने एम्स में आखिरी सांस ली।
 
जनसंस्कृति मंच से जुड़े और उनके नजदीकी रहे संजय जोशी ने बताया कि वे पिछले कुछ दिनों से गाजियाबाद के वसुंधरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थे और हालत बिगड़ने के बाद उन्हें उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था। मूल रूप से उत्तराखंड के निवासी डबराल जनसंस्कृति मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहे।
 
जोशी ने बताया कि रघुबीर सहाय और मंगलेश डबराल दोनों का पेशा पत्रकारिता था, लेकिन उनका अपना सृजन कविता में था। पहाड़ के विस्थापन के अलावा उन्होंने शहरी जीवन पर काफी लिखा। वे प्रतिपक्ष, पूर्वग्रह, अमृत प्रभात आदि पत्रिकाओं से जुड़े रहे और लंबे समय तक जनसत्ता में काम किया।
 
उनकी प्रसिद्ध रचनाओं में ‘पहाड़ पर लालटेन’, ‘घर का रास्ता’, ‘नए युग में शत्रु’, ‘एक बार आयोवा’ आदि शामिल हैं। डबराल को साहित्य अकादमी पुरस्कार के अलावा शमशेर सम्मान, स्मृति सम्मान, पहल सम्मान और हिन्दी अकादमी दिल्ली के साहित्यकार सम्मान से सम्मानित किया गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है सिंधु जल समझौता, जिसे भारत ने रद्द कर पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका

पहलगाम हमले के बाद CCS Meeting के 5 बड़े फैसले कैसे तोड़ देंगे Pakistan की कमर

पहलगाम हमले में 2 लोकल के साथ शामिल थे 7 आतंकी, 3 दिन कश्मीर के लिए भारी, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश

एयरस्ट्राइक के खौफ में पाकिस्तान, PoK में खाली कराए टेरर ट्रेनिंग कैंप, क्या है भारत की रणनीति

हमले का खुफिया इनपुट था फिर चूक कैसे हुई?

सभी देखें

नवीनतम

सिंधु जल संधि पर रोक से खुश हुए निशिकांत दुबे, कहा बिना पानी मरेंगे पाकिस्तानी

भारत के जल युद्ध से अब पाकिस्तान में तबाही का खौफ़

LIVE: उधमपुर में आतंकियों से मुठभेड़, सेना का एक जवान शहीद

पहलगाम हमले के बाद उठा सवाल, क्या सीमा हैदर को भी छोड़ना होगा भारत?

Pahalgam Terrorist Attack : कारगिल सरीखे लघु युद्ध हो सकते हैं सीमाओं पर, सेना हमले का जवाब देने की तैयारी में

अगला लेख
More