dharma sangrah
✕

दिल्ली में खुलेंगे स्कूल, 1 सितंबर से शुरू होंगी 9 से 12वीं तक की कक्षाएं

Webdunia
शुक्रवार, 27 अगस्त 2021 (15:42 IST)
नई दिल्ली। देश की राजधानी में कोरोना वायरस की रफ्तार कम हो गई है। मीडिया खबरों के मुताबिक दिल्ली में चरणबद्ध तरीके से स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है।

खबरों के मुताबिक 9 से 12 तक की कक्षाएं 1 सितंबर से शुरू होंगी वहीं 6ठी से 8वीं तक की कक्षाएं 8 सितंबर से शुरू होंगी।

दिल्ली शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में सभी सावधानियों के साथ चरणबद्ध तरीके से स्कूल, कॉलेज, कोचिंग गतिविधियों को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन किया जाए और किसी भी छात्र को स्कूल आने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा।

छात्रों के आने के लिए अभिभावकों की सहमति जरूरी होगी। स्कूल आने के लिए छात्र मजबूर नहीं होंगे। नहीं आने पर उन्हें अनुपस्थित भी नहीं माना जाएगा। उन्होंने कहा 1 सितंबर से, सभी स्कूलों में कक्षा 9-12 के लिए कक्षाएं, उनकी कोचिंग कक्षाओं के साथ-साथ सभी कॉलेजों / विश्वविद्यालयों को फिर से शुरू करने की अनुमति होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, कहा- बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

अगला लेख