dharma sangrah
✕

ओमिक्रॉन पर आई राहतदायी खबर, डेल्टा वैरिएंट की तुलना में है कम खतरनाक

Webdunia
शुक्रवार, 24 दिसंबर 2021 (11:01 IST)
लंदन। ब्रिटेन से एक राहतभरी खबर आई है। दुनिया में ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरों के बीच ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने अपने देश में मिले आंकड़ों पर आधारित 2 अध्ययनों में दावा करते कहा है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट डेल्टा की तुलना में कम खतरनाक है। वैज्ञानिकों ने यह भी कहा है कि इस वैरिएंट में कम संख्या में लोगों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जरूरत पड़ती है। ब्रिटेन में हर दिन दुनिया में सबसे अधिक कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को ब्रिटेन में 1,06,122 नए मामले सामने आए थे।

ALSO READ: IHME की चेतावनी, अगले 2 महीने में ओमिक्रॉन के आ सकते हैं 3 अरब मामले
 
इम्पीरियल कॉलेज लंदन के किए गए शोध में पाया गया कि पीसीआर की जांच में जिन लोगों में ओमिक्रॉन से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है, उन्हें डेल्टा स्वरूप की तुलना में अस्पताल में एक रात या इससे अधिक समय गुजारने की संभावना 40 से 45 फीसदी तक कम होती है।
 
अध्ययन के अनुसार जिन लोगों को पहले संक्रमण हुआ था और अब वे ओमिक्रॉन से पीड़ित हैं तो उन लोगों की तुलना में उन्हें 50 से 60 फीसदी तक अस्पताल में भर्ती कराने की कम संभावना है जिन्हें पहले संक्रमण नहीं हुआ था, वहीं जिन लोगों ने टीकाकरण नहीं कराया है उनके अस्पताल में भर्ती होने का खतरा ज्यादा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

नवीनतम

क्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? नेतन्याहू के दबाव में ट्रंप प्रशासन ले सकता है बड़ा फैसला

अब महबूबा मुफती ने खोला मोर्चा नेकां के खिलाफ

प्रदूषण विरोधी अभियान से जुड़ीं दीया मिर्जा, BJP ने कहा, क्‍या दीया मिर्जा सिखाएगी कैसे मनाए दिवाली, क्या है पूरा विवाद?

झुंझुनू में दिल दहला देने वाला हादसा; सड़क निर्माण के दौरान करंट की चपेट में आए मजदूर, 8 की दर्दनाक मौत

देवास में शराब तस्करों के हाथों जान गंवाने वाले टीआई के परिजनों को एक करोड़ रुपए की सहायता, पत्नी को SI के पद पर मिलेगी नौकरी

अगला लेख