Hanuman Chalisa

कोविड त्रासदी के बीच ‘रामकृष्‍ण मिशन आश्रम’ ने उठाया बच्‍चों के भविष्‍य का जिम्‍मा, बच्‍चों को बांटे डि‍जिटल नोटबुक

Webdunia
शनिवार, 19 दिसंबर 2020 (16:48 IST)
दुनिया में पसरी कोराना की त्रासदी ने जिंदगी के हर पहलू को प्रभावित किया है। ऐसे में बच्‍चों की एजुकेशन पर भी असर पड़ा है। कई महीनों तक स्‍कूल- कॉलेज और कोचिंग क्‍लासेस सब बंद पड़े रहे, ऐसे में ऑनलाइन क्‍लासेस ही एकमात्र सहारा रह गया था। लेकिन ऑनलाइन एजुकेशन या क्‍लासेस का यह नया कॉन्‍सेप्‍ट ऐसे वर्ग के लिए बेहद मुश्‍किल साबित हो रहा है, जिनके पास इंटरनेट, लैपटॉप या स्‍मार्ट फोन नहीं है।

ऐसे में सामाजिक संस्‍थाएं ऐसे बच्‍चों के लिए वरदान बनकर सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक नाम है रामकृष्‍ण मिशन। कोविड-19 के दौर में मिशन का यह काम और सेवा भाव गरीब वर्ग के बच्‍चों के लिए खुशि‍यां और भविष्‍य की संभावनाएं लेकर आया है।

दिल्‍ली में पहाड़गंज क्षेत्र में स्‍थि‍त रामकृष्‍ण मिशन आश्रम की तरफ से वहां के छात्र-छात्राओं को 26 डि‍जिटल नोटबुक वितरित किए। इसके साथ एक साल के लिए वैध प्री-प्रेड सिम कार्ड दिए। जिससे कि वे अपनी ऑनलाइन क्‍लासेस अटेंड कर सकें। इन सभी डि‍जिटल नोटबुक की कीमत करीब 2 लाख 60 हजार है।

इसके साथ ही आश्रम के टीबी और मेडि‍कल सेंटर करोल बाग की तरफ से गरीब बच्‍चों को कंबल भी बांटे जा रहे हैं।

दिल्‍ली के रामकृष्‍ण आश्रम के सेक्रेटरी स्‍वामी शांतत्‍मानंद ने इस बारे में बताया- कोवि‍ड पेंडेमिक ने अमीर और गरीब के बीच एक बड़ी खाई पैदा कर दी है। इसमें खासतौर से गरीब वर्ग के बच्‍चों को पढ़ाई में बेहद मुश्‍किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए मिशन की कई शाखाओं की तरफ से रिलीफ वर्क चलाया जा रहा है। इसमें विदेश में स्‍थि‍त आश्रम की कई शाखाएं भी शामिल हैं। स्‍वामी जी ने बताया कि दि‍ल्‍ली आश्रम की तरफ से जल्‍दी ही 60 लैनेवो डि‍जिटल टेबलेट वितरण करने का भी निर्णय लिया गया है।

बता दें कि भारत में ही रामकृष्‍ण मिशन आश्रम के 200 से ज्‍यादा सेंटर हैं, वहीं विदेशों में भी आश्रम संचालित हो रहे हैं। आश्रम का मिशन ईश्‍वर के साथ ही मानव की सेवाभक्‍ति करना भी है। यह जानकारी रामकृष्‍ण मि‍शन से जुडीं माधवी श्री की तरफ से दी गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख