Publish Date: Tue, 27 Oct 2020 (14:01 IST)
Updated Date: Tue, 27 Oct 2020 (14:07 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले की कोरोनावायरस (Coronavirus) रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके ऑफिस द्वारा इस बात की पुष्टि की गई है।
जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों की सलाह पर आठवले को बॉम्बे हास्पीटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनके बंगले पर तैनात एक कॉन्सटेबल पर संक्रमित पाया गया।
उल्लेखनीय है कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के प्रमुख आठवले हाल में अभिनेत्री पायल घोष को पार्टी की सदस्यता दिलाने के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम में कई अन्य लोग भी शामिल हुए थे।