biodatamaker

Rajasthan Coronavirus Update : राजस्थान में Corona के रिकॉर्ड 1466 नए मामले , 13 और लोगों की मौत

Webdunia
मंगलवार, 1 सितम्बर 2020 (00:53 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण से सोमवार को 13 और मरीजों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 1056 हो गई है। इसके साथ रिकॉर्ड 1466 नए संक्रमित मिलने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 81,693 हो गई है। इनमें से 13,825 रोगी उपचाराधीन हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात साढे आठ बजे तक राज्य में 13 और संक्रमितों की मौत हुई। इनमें जयपुर में दो, अजमेर,बीकानेर,धौलपुर,गंगानगर,जैसलमेर,जोधपुर,कोटा,नागौर,राजसमंद,टोंक,उदयपुर में एक-एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई।
ALSO READ: बड़ी खबर...दिल्ली में निजी स्कूलों को चेतावनी, ट्यूशन फीस के अलावा कोई और शुल्क न लें
जयपुर में कोरोनावायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 275 हो गई है जबकि जोधपुर में 99, बीकानेर में 74, कोटा में 73 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। राज्य में सोमवार रात साढ़े आठ बजे तक 1466 नए मामलों में जयपुर में 290, कोटा में 232, जोधपुर में 145, अलवर में 142, बीकानेर में 71 मामले आए।

प्रदेश में 4 विधायक कोरोनावायरस से संक्रमित : राजस्थान में सोमवार को चार विधायक कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए गए। कांग्रेस विधायक रमेश मीणा और भाजपा के तीन विधायक- हमीर सिंह भायल, अशोक लाहोटी और चंद्रभान सिंह आक्या कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं।

अशोक लाहोटी ने ट्वीट के जरिए संक्रमित होने की पुष्टि की है। उन्होंने ट्वीट में कहा, कोविड-19 के कुछ लक्षण दिखने पर मैंने जांच कराई जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। पिछले दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, मेरा उन सभी से अनुरोध है कि वे अपनी जांच करवाएं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।गहलोत ने ट्वीट किया, मुझे जानकारी मिली है कि कांग्रेस विधायक रमेश मीणा, भाजपा विधायक हमीर सिंह भायल और चंद्रभान सिंह आक्या कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए गए हैं, मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

Weather Update : 5,000 KM का क्लाउड बेल्ट क्यों है खास? क्या है चिंता कारण, IMD ने जारी किया अलर्ट

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

'लुंगी वाला' बयान पर संसद में बवाल, सुष्मिता देव को उपसभापति ने लगाई फटकार, सदन में जमकर हंगामा

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

सभी देखें

नवीनतम

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

Weather Alert : अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संसद में अनोखा प्रदर्शन, दान पात्र में मिले 2.15 लाख रुपए हनुमान मंदिर में चढ़ाए

15 अगस्त 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर साझा करने के लिए खास शुभकामनाएं और विचार

नांदेड़ में पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल पर कृपाण से हमला, अस्पताल में भर्ती, जानें कौन हैं सुखबीर बादल

अगला लेख