dharma sangrah
✕

Madhya Pradesh Coronavirus Update : मध्य प्रदेश में Corona के 1532 नए मामले, 20 लोगों की मौत

Webdunia
मंगलवार, 1 सितम्बर 2020 (00:23 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोनावायरस  (Coronavirus) संक्रमण के 1532 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 63,965 तक पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 20 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 1,394 हो गई है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। झा ने ट्वीट किया, मैं पार्टी के कार्य से पिछले 7-8 दिनों से ग्वालियर में था। अस्वस्थ महसूस होने एवं डॉक्टरों की सलाह पर मैंने अपना कोरोना टेस्ट कराया। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, अपना टेस्ट करवा लें।

उन्होंने कहा, ईश्वर की कृपा और आप सबके स्नेह व आशीर्वाद से मैं शीघ्र स्वस्थ होकर फिर से पार्टी कार्य और जनसेवा में लौटूंगा।

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोनावायरस के संक्रमण से भोपाल में पांच, इंदौर में चार, ग्वालियर, जबलपुर एवं खरगोन में दो-दो तथा खंडवा, होशंगाबाद, सतना, टीकमगढ़ एवं अशोकनगर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।
ALSO READ: Coronavirus Safety tips : बस द्वारा कैसे करें यात्रा, जानिए क्या सावधानियां रखें?
उन्होंने बताया, राज्य में अब तक कोरोनावायरस से सबसे अधिक 393 मौत इंदौर में हुई हैं। भोपाल में 285, उज्जैन में 80, सागर में 53, जबलपुर में 80, ग्वालियर में 48, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 22 एवं खरगोन में 28 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 272 नए मामले इंदौर जिले में आए हैं, जबकि भोपाल में 189, ग्वालियर में 195, जबलपुर में 135 एवं शिवपुरी में 56 नए मामले आए।
ALSO READ: Coronavirus : शॉपिंग मॉल में जा रहे हैं तो क्या सावधानियां रखनी होंगी?
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 63,965 संक्रमितों में से अब तक 48,657 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 13,914 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि सोमवार को 1190 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 5,216 निषिद्ध क्षेत्र हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

INS विक्रांत पर पहली बार उतरा राफेल मरीन फाइटर जेट, भारतीय नौसेना ने वीडियो जारी किया

अगला लेख