Hanuman Chalisa

Rajasthan Coronavirus Update : राजस्थान में Corona के 1334 नए मामले, 11 और मरीजों की मौत

Webdunia
मंगलवार, 18 अगस्त 2020 (00:06 IST)
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना के सोमवार को 1334 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 62 हजार 630 पहुंच गई, वहीं इसके 10 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा भी बढ़कर 887 पहुंच गया।

चिकित्सा निदेशालय की ओर से आज रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक मामले जोधपुर में 252, अलवर में 198, जयपुर में 151, अजमेर में 71, उदयपुर में 70, सीकर और बीकानेर में 69-69, भीलवाड़ा में 58, धौलपुर में 42, राजसमंद में 39, कोटा में 35, चित्तौड़गढ़ में 30, भरतपुर में 27, बाड़मेर में 20, बांसवाड़ा में 20, नागौर में 19, करौली में 19, झुंझुनू में 17, प्रतापगढ़ में 13, डूंगरपुर में 13, बूंदी में 13, पाली में 11, सवाई माधोपुर में 10, झालावाड़, जैसलमेर, गंगानगर और दौसा में नौ-नौ, चूरू में आठ, टोंक में सात, सिरोही में छह, हनुमानगढ़ में पांच, बारां में चार, जालौर में दो नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए।

प्रदेश में आज 11 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इनमें बीकानेर और जयपुर में तीन-तीन, बांसवाड़ा और कोटा में दो-दो, अजमेर में एक की मौत हुई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 887 पहुंच गई।

राज्य में अब तक 19 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें कुल 62630 पॉजिटव मिले हैं। 47654 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसमें से 47049 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 14 हजार 89 एक्टिव केस बचे हैं। इसके अलावा अब तक 9034 प्रवासी राजस्थानी भी संक्रमित मिले हैं।
महामारी के मुश्किल दौर में भी विकास रुकने नहीं दिया : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण वैश्विक महामारी के कारण देश और राज्य की अर्थव्यवस्था के मुश्किल समय में भी राजस्थान में विकास का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान सभी को मुश्किलें आईं और कुछ कार्यों की गति धीमी रही, लेकिन राजस्थान में बेहतर प्रबंधन कर राज्य सरकार ने विकास को रुकने नहीं दिया।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

हिंदू नाम से महिलाओं को शादी का झांसा देने के आरोप में गिरफ्तारी, मोबाइल से मिले 8000 आपत्तिजनक वीडियो

अमेरिका-ईरान डील का असर: सस्ता हुआ क्रूड ऑयल, कब घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

LIVE: अमेरिका ईरान डील से शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 1123 अंक बढ़ा

Top News 15 June : अमेरिका-ईरान समझौते से तेल कीमतों में राहत, नोएडा से पहली फ्लाइट

मिडिल ईस्ट में खत्म होगी जंग, ट्रंप के 80वें जन्मदिन पर अमेरिका-ईरान ऐतिहासिक समझौते का एलान, गिरे तेल के दाम

अगला लेख