suvichar

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में संक्रमितों की संख्या करीब 81 हजार हुई

Webdunia
सोमवार, 31 अगस्त 2020 (15:06 IST)
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना के सोमवार सुबह करीब 650 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या लगभग 81 हजार हो गई, वहीं पांच मरीजों की और मौत हो जाने से मृतकों का आंकड़ा भी बढ़कर 1048 पहुंच गया।
 
चिकित्सा विभाग के अनुसार कोरोना के सुबह 645 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80  हजार 872 पहुंच गई। प्रदेश में जयपुर में दो, अजमेर, बीकानेर एवं टोंक में एक-एक मरीज की और मौत हो जाने  से मृतकों का आंकड़ा भी बढ़कर 1048 हो गया। इससे जयपुर में मृतकों का आंकड़ा 275 पहुंच गया जो प्रदेश में  सर्वाधिक हैं। इसी तरह इससे बीकानेर में 74, अजमेर में 71 एवं टोंक में मृतकों का आंकड़ा 12 पहुंच गया।
 
नए मामलों में सर्वाधिक 127 मामले राजधानी जयपुर में सामने आए हैं। कोटा 89, अलवर 52, जोधपुर 41, झालावाड़ 39, पाली 36, अजमेर 30, बारां एवं बीकानेर 29-29, सिरोही 28, टोंक 24, उदयपुर एवं नागौर में 21-21, डूंगरपुर 18, झंझुनूं 15, भरतपुर 13, धौलपुर 12, सवाईमाधोपुर 9 एवं राजसमंद में चार नए मामले सामने आए। 
ALSO READ: जानिए पैंगोंग सो झील का रहस्य, गोल्डन माउंटेन में सोने का भंडार ललचा रहा है चीन को
 
इससे जोधपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12 हजार 18 पहुंच गई जो प्रदेश में सर्वाधिक हैं। जयपुर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 हजार 628 हो गई। इसी तरह अलवर में 7585, अजमेर 4138, भरतपुर  3668, भीलवाड़ा 2150, बीकानेर 4400, धौलपुर 2208, डूंगरपुर एवं झुंझुनूं में 1025-1015, झालावाड़ 1452,
कोटा 5223, नागौर 2389, पाली 3989, राजसमंद 1137, सिरोही 1298, उदयपुर 2403, टोंक 636, बारां 546 एवं  सवाईमाधोपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 495 पहुंच गई।
 
इसके अलावा अब तक सीकर में 2582, बाड़मेर 2219, जालोर 1354, बांसवाड़ 550, बूंदी 532, चित्तौड़गढ 836,  चूरू 951, दौसा 581, गंगानगर 652, हनुमानगढ़ 412, जैसलमेर 392, करौली 594, प्रतापगढ में 467 कोरोना के  मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना मामलों में अब तक 189 मामले राज्य के बाहर के लोगों के भी शामिल हैं।
 
प्रदेश में कोरोना की जाचं के लिए अब तक 23 लाख दो हजार 23 लोगों का सैंपल लिया गया, जिनमें 22 लाख 18  हजार 765 की रिपोर्ट नकारात्मक पाई गई, जबकि 2386 की रिपोर्ट अभी आनी शेष है। हालांकि प्रदेश में अब तक  65 हजार 309 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और अब 14 हजार 515 एक्टिव मामले हैं। राज्य में अब तक सामने आए  कोरोना संक्रमितों में 9334 मामले प्रवासियों के हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान,कहा मिसाइल छोड़ों तो काजी कैंप पर गिरे, बाद में दी सफाई

मुश्‍किल में स्‍वतंत्र भारद्वाज, दिल्‍ली की अदालत ने 14 दिन के लिए भेजा जेल, जंतर-मंतर प्रोटेस्‍ट से आरोपों का कनेक्‍शन

विदेशी मदद से बचाई जाएगी कोलकाता ट्राम की ऐतिहासिक विरासत

अगला लेख