Hanuman Chalisa

राजस्थान में भाजपा ने बांटे 1 करोड़ से ज्यादा भोजन के पैकेट

डॉ. रमेश रावत
रविवार, 3 मई 2020 (12:10 IST)
जयपुर। वैश्विक महामारी कोरोना (Corona) के चलते राजस्थान भाजपा की ओर से 28 मार्च से 27 अप्रैल तक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के नेतृत्व में लॉकडाउन की शुरुआत से लेकर अब तक एक 1 करोड़ 5 लाख 20 हजार से ज्यादा भोजन के पैकेट जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित किए जा चुके हैं। इसी के साथ ही 35 लाख 90 हजार से ज्यादा खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किए गए हैं। 
 
डॉ. पूनिया ने बताया कि पीएम केअर फंड में एक लाख 82 हजार 996 लोगों ने 41 करोड़ 63 लाख 10 हजार 273 रुपए की राशि प्रदान की है। उन्होंने बताया कि 613 सामुदायिक भोजनालयों का संचालन किया जा रहा है। साथ ही 34 लाख के लगभग मास्क वितरित किए जा चुके हैं। 
 
उन्होंने बताया कि इस कार्य में करीब डेढ़ लाख भाजपा कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए तन-मन से लगे हुए हैं। साथ ही 20 लाख 80 हजार से ज्यादा लोग आरोग्य सेतु एप डाउनलोड़ कर चुके है। प्रदेश स्तर पर वृद्धजनों की सेवा में 16 हजार 100 कार्यकर्ता लगे हुए हैं। बूथों पर कोरोना योद्धाओं के समर्थन में जारी अभियान के तहत 25 हजार 930 हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। प्रतिदिन होने वाली ऑडियो-वीडियो कांफ्रेंस में 60 हजार 150 कार्यकर्ताओं न अब तक भागीदारी की है। 
 
डॉ. पूनिया ने बताया कि उन्होंने राजस्थानी प्रवासी लोगों की गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार सहित अनेक राज्यों में राहत सामग्री के लिए मदद करवाई है। प्रवासियों के लिए हेल्पलाइन की भी व्यवस्था है। 
 
उन्होंने बताया कि समय-समय पर सांसद, विधायक, कार्यकताओं से राहत कार्यों की ऑनलाइन समीक्षा बैठक भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि द राजस्थान एसोसिएशन यूके जरूरतमंदों को लंदन में प्रतिदिन भोजन व रहने की व्यवस्था कर रही है। डॉ. पूनिया ने प्रदेश के मंत्री बीडी कल्ला को पत्र लिखकर कोरोना संक्रमण प्रबंधन एवं गर्मियों में पेयजल संकट से निबटने के लिए कारगर कदम उठाने के लिए कहा है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तनाव के बीच ट्रंप का दावा- शी मुझे गले लगाएंगे, चीन ने ईरान को हथियार न देने का वादा किया, Strait of Hormuz को लेकर दिया बड़ा अपडेट

ट्रंप ने कहा- ईरान युद्ध खत्म होने के बाद तेल के दामों में आएगी भारी गिरावट

350 वीडियो, 180 लड़कियां, शोषण और ब्‍लैकमेलिंग, 19 साल के मोहम्मद अयाज ने मुंबई से पुणे तक कर दिया खौफनाक कांड

परिसीमन पर 5 बड़े बयान : स्टालिन से सोनिया गांधी तक किसने क्या कहा, उत्तर-दक्षिण विवाद क्यों गरमा रहा है?

क्‍या युवाओं में लग रही जॉम्‍बी ड्रग की लत, जानिए कितना खतरनाक है ये ट्रेंड, क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स?

सभी देखें

नवीनतम

187 जोड़ों का सामूहिक विवाह: Yogi Adityanath सरकार की ‘कन्या विवाह सहायता योजना’ से श्रमिक परिवारों को बड़ी राहत

योगी सरकार की पहल, स्कूलों से शुरू होगा 'जल संरक्षण अभियान'

AI जागरूकता में गोरखपुर ने रचा इतिहास: Yogi Adityanath के मार्गदर्शन में बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

तनाव के बीच ट्रंप का दावा- शी मुझे गले लगाएंगे, चीन ने ईरान को हथियार न देने का वादा किया, Strait of Hormuz को लेकर दिया बड़ा अपडेट

यूपी में टाटा समूह की उपस्थिति होगी दोगुनी, राज्य बनेगा बड़ा निर्यात हब : चंद्रशेखरन

अगला लेख