Publish Date: Sat, 31 Oct 2020 (07:31 IST)
Updated Date: Sat, 31 Oct 2020 (07:36 IST)
मुंबई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक कारखाने पर छापा मारा जहां नकली एन-95 मास्क बनाया जा रहा था। कोरोनावायरस के प्रकोप के बाद से एन-95 मास्क की काफी मांग हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की इकाई-3 द्वारा पहले गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति से मिली जानकारी के बाद गुरुवार को छापेमारी की गई।
उन्होंने बताया कि छापे के दौरान, पुलिस ने 5,000 घटिया मास्क, 11 लाख रुपए की एक प्रिंटिंग मशीन और दो प्रिंटिंग स्क्रीन जब्त की।
इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसे ट्रांजिट रिमांड पर शहर लाया गया और यहां की एक अदालत ने उसे दो नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। (भाषा)