Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए अधिक से अधिक जांच कर संक्रमितों का पता लगाने की मुहिम में 29 अक्टूबर को प्रति 10 लाख की आबादी पर परीक्षण का औसत आंकड़ा 77 हजार को पार कर गया।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि गुरुवार को 11 लाख 64 हजार 648 नमूनों की जांच की गई और इसे मिलाकर कुल परीक्षण का आंकड़ा 10 करोड़ 77 लाख 28 हजार 88 पर पहुंच गया। इस आधार पर देश में प्रति 10 लाख की आबादी पर जांच का औसत 77,937 पर पहुंच गया।
कोरोनावायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिए देश में दिन-प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सितंबर को 1 दिन में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की रिकॉर्ड जांच की गई थी। (वार्ता)