Hanuman Chalisa
✕

Positive story: 106 साल की कमली बाई ने वैक्‍सीन लगवाकर कर दिया कमाल!

Webdunia
रविवार, 11 अप्रैल 2021 (12:24 IST)
भोपाल, कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में भ्रांतियां हैं। कोई कहता है कि इससे साइड इफैक्‍ट हो सकता है तो कोई इसे बेकार ही मान रहा है। कई लोगों को वैक्‍सीन पर भरोसा नहीं है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो मिसाल कायम कर रहे हैं।

वे बढ़ती उम्र और बीमारियों की परवाह न करते हुए कोरोना वैक्सीन लगवा रहे हैं। कमली बाई एक ऐसा ही नाम है, जिन्‍होंने वैक्‍सीन लगवाकर मिसाल कायम की है।

इसे मिसाल इसलिए कहा जा रहा है क्‍योंकि कमली बाई की उम्र 106 साल है। कमली बाई बिलखो गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने वैक्सीन लगवाने के बाद कहा कि वैक्सीन से ही कोरोना के खिलाफ जंग जीती जा सकती है। सोशल मीड‍िया में कमली बाई को लेकर जमकर चर्चा हो रही है।

मीड‍िया रिपोर्ट के मुताबिक 106 साल की कमली बाई ने भोपाल के बेरासिया केंद्र पर कोरोना का पहली टीका लगवाया। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ये जानकारी दी। कमली बाई के आधार कार्ड से मिली जानकारी के अनुसार, उनका जन्म 01 जनवरी 1915 को हुआ था। पिछले शनिवार को मध्य प्रदेश से सागर जिले में 118 साल की एक महिला तुलसीबाई को कोरोना वैक्सीन लगवाई गई थी। तुलसीबाई सागर के खिमलासा इलाके में रहती हैं। उनकी उम्र की पुष्टि भी आधार कार्ड से हुई थी।

दरअसल, कमली बाई और तुलसी बाई की चर्चा इसलिए हो रही है क्‍योंकि इस उम्र में लोगों को कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं, और ऐसे में वैक्‍सीन नहीं लगा सकते, लेकिन वैक्‍सीन लगाने के बाद यह दोनों महिलाएं पूरी तरह से सुरक्षि‍त और स्‍वस्‍थ हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

नवीनतम

रविशंकर ने कांग्रेस की 1 नंवबर वाली रैली को सिख दंगों से जोड़ा, राहुल गांधी से पूछा सवाल

तमिलनाडु में 21 सेमी अत्यधिक भारी बारिश, केरल-कर्नाटक भी भीगे; बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा

EPFO Minimum Pension Hike: कितनी बढ़ेगी पीएफ की पेंशन, अगले महीने हो जाएगा फैसला, जानिए श्रम संगठनों की कितनी है मांग

डॉ. अशोक भार्गव मध्य प्रदेश के स्टेट कमिश्नर स्काउट्‍स नियुक्त

हाईकोर्ट से झटके के बाद भी नेहा बोरा अड़ीं, पीस बॉन्ड पर नहीं करेंगी साइन, बताई बड़ी वजह

अगला लेख