sundarkand

कश्मीर में 2 और Corona पॉजिटिव मिले, डर का माहौल

सुरेश एस डुग्गर
मंगलवार, 24 मार्च 2020 (19:04 IST)
जम्मू। करीब 14 दिनों के बाद कश्मीर में दो मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद जहां जम्मू-कश्मीर में अब कोरोना वायरस के 6 पॉजिटिव मामले हो गए हैं, वहीं इसने डर का माहौल भी पैदा कर दिया है। 6 मामलों में से 3 जम्मू में और तीन कश्मीर संभाग के हैं। वहीं लद्दाख में अब तक 13 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
 
नतीजतन जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन के पांचवें दिन दुकानें और बाजार बंद हैं, कई चौराहों पर तारबंदी भी की गई है। कुछ मार्गों पर बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है।

साथ ही पूछताछ व चेकिंग के बाद ही छोटे वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। इनमें बिक्रम चौक, जीवल चौक, आईआईएम चौराहे के पास तारबंदी की गई है। वहीं बुधवार से नवरात्र शुरू हो रहे है, लेकिन मंदिर बंद हैं, लोग घरों में कलश स्थापना और पूजा-पाठ की तैयारी करने में जुट गए हैं।
 
कोरोना की रोकथाम के लिए किए गए लॉकडाउन के चौथे दिन पहले के मुकाबले अधिक कामयाब दिख रहा है। सोमवार को सरकारी लॉकडाउन के पहले दिन पुलिस को लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी, लेकिन मंगलवार को बारिश ने पुलिस की मुश्किल को हल कर दिया। बारिश के चलते बिना वजह घरों से निकलने वाले लोग अब घरों में ही बंद है जिस कारण पूरे शहर में सड़कें सूनी दिख रही हैं।
 
इस बीच भारतीय सेना के सबसे बड़े कैंप और सेना की 15 कोर के मुख्यालय बादामी बाग कैंटोनमेंट में सैनिटाइजेशन के लिए भारतीय सेना के चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की मदद ली जा रही है। इस कैंप में जवानों को कोरोना से बचाने के लिए सेना की ओर से हर संभव इंतजाम होने का दावा किया गया है।
 
कोरोना वायरस से निपटने के लिए सेना ने मुहिम छेड़ रखी है। प्रदेश के कई हिस्सों में सेना ने मोर्टा संभाल रखा है। साथ ही लोगों को जागरूक करने का काम सेना की ओर से किया जा रहा है। इतना ही नहीं लोगों को जरूरत की वस्तुएं भी सेना की ओर से मुहैया कराई जा रही हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

नवीनतम

खटीमा में सीएम धामी ने उठाया चाय का लुत्फ, राहुल गांधी पर साधा निशाना

शहबाज शरीफ के सामने गरजे पीएम मोदी, आतंकवाद पर दोहरे मापदंड नहीं चलेंगे, जड़ से खत्म करना होगा इकोसिस्टम

7.8% की शानदार विकास दर के बीच पीएम मोदी ने क्यों की सोना नहीं खरीदने की अपील?

अखिलेश यादव पर भड़के संगीत सोम: PDA की नई परिभाषा गढ़कर बोले- वे तो अपराधियों के 'अब्बा' हैं

LIVE: एससीओ समिट 2026 में शामिल हुए पीएम मोदी, जिनपिंग से मिलाया हाथ

अगला लेख