Hanuman Chalisa

Corona के बीच दिल्ली में प्रदूषण भी बढ़ा, AQI पहुंचा खतरनाक स्तर पर

Webdunia
गुरुवार, 5 नवंबर 2020 (13:17 IST)
नई दिल्ली। राजधानी के लोग कोरोनावायरस के दिन-प्रतिदिन रिकॉर्डतोड़ नए मामलों और दमघोंटू आबोहवा के प्रदूषण 'जहर' की वजह से पहले ही काफी दिक्कतों का सामना कर रहे थे। अब आसमान में धुएं जैसी चादर ने और बेहाल कर दिया है। बुधवार को दोपहर बाद से आसमान को धुएं की घनी चादर छाई रही जिससे दृश्यता पर भी असर पड़ा। गुरुवार की सुबह भी यही हाल नजर आया।
ALSO READ: दिल्ली में प्रदूषण पर नकेल कसी, CM केजरीवाल बोले- अब मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री खोलने की इजाजत नहीं
दिल्ली की हवा आज गुरुवार को 'बेहद खराब' से 'गंभीर' श्रेणी में रही है। बुधवार सुबह दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में आंशिक सुधार से कुछ राहत मिली थी किंतु चंद घंटों में ही यह गायब हो गई और हवा पहले से भी अधिक दूषित हो गई।
ALSO READ: प्रदूषण फैलाना पड़ा महंगा, लगा 2 लाख 96 हजार रुपए का जुर्माना
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (डीपीसीसी) के अनुसार गुरुवार सुबह आरके पुरम में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 451 रहा। लोधी रोड पर यह 394, आईजीआई एयरपोर्ट पर 440 और द्वारका में 456 था। मानकों के अनुसार 0 से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के मध्य 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के मध्य 'गंभीर' माना जाता है।
 
उधर दिल्ली सरकार ने माना है कि राजधानी में कोरोनावायरस की तीसरी लहर चल रही है। त्योहारों के कारण बाजार में भीड़ है और सरकार के बार-बार आग्रह और मास्क नहीं पहनने और कोरोना के अन्य प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर चालान काटे जाने के बावजूद लोगों की लापरवाही जारी है।
 
बुधवार के आंकड़ों में दिल्ली में 6,842 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख 9 हजार 938 पर पहुंच गया है। इस महामारी से अभी तक 6,703 लोगों की जान ले चुकी है और 37,369 सक्रिय मामले हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

नवीनतम

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

LIVE: इतनी निर्दयी सरकार कभी नहीं देखी, सपा सांसद डिंपल यादव ने की घायलों से मुलाकात

NEET-UG पेपर लीक मामला, JP नड्डा से मिला CJP का प्रतिनिधिमंडल, सरकार जारी करेगी बयान

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

अगला लेख